फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab loksabha election result preview

पंजाब LIVE: जेटली और अंबिका पीछे

Fri, 16 May 2014 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 May 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
punjab loksabha election result preview
update: 12:29pm
विज्ञापन

गुरदासपुर सीट से भाजपा के विनोद खन्ना 275628 वोट हैं। वहीं कांग्रेस के निकटम उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को 204146 वोट मिले हैं। खन्ना 71482 वोट से आगे चल रहे हैं।

अमृतसर सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह 240937 वोट भाजपा के अरूण जेटली 189435 वोट, कैप्टन 51502 वोट से आगे चल रहे हैं।

बठिंडा सीट से सिअद प्रत्याशी हरसिमत कौर बादल 227923 वोट, वहीं मनप्रीत सिंह बादल को 217636 वोट मिले हैं। हरसिमत 10287 वोट से आगे चल रही हैं।

संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भगवंत मान को मिले 357353 वोट वो शिअद के सुखदेव सिंह ढिंडसा(213545 वोट)से 143808 वोट से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन


update: 12:22pm

गुरदासपुर सीट से भाजपा के विनोद खन्ना 275628 वोट हैं। वहीं कांग्रेस के निकटम उम्मीदवार और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को 204146 वोट मिले हैं। खन्ना 71482 वोट से आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमृतसर सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह 240937 वोट भाजपा के अरूण जेटली 189435 वोट, कैप्टन 51502 वोट से आगे चल रहे हैं।
बठिंडा सीट से सिअद प्रत्याशी हरसिमत कौर बादल 227923 वोट, वहीं मनप्रीत सिंह बादल को 217636 वोट मिले हैं। हरसिमत 10287 वोट से आगे चल रही हैं।

update: 12:09pm
गुरदासपुर सीट से भाजपा के विनोद खन्ना 244005 वोट से आगे चल रहे हैं।
अमृतसर सीट से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह 233202 वोट से आगे चल रहे हैं।

update: 10:15am

पंजाब लोकसभा चुनाव में इस बार चौंकाने वाले परिणाम सामने आ रहे हैं। यहां जहां एक ओर 'आप' की लहर दिखाई दे रही है। वहीं, दिग्गज नेता अरुण जेटली और अंबिका सोनी पीछे चल रहे हैं। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन 6 सीटों पर, कांग्रेस 4 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

हर राउंड के बाद लीड की घोषणा

punjab loksabha election result preview

13 लोकसभा सीटों के अधीन आते 117 विधानसभा हलकों में मतगणना एक साथ शुरू होगी और हर राउंड के बाद लीड की घोषणा की जाएगी। मतगणना का काम 42 ऑब्जर्वरों और 75 माइक्रो ऑब्जर्वरों की देखरेख में होगा।

इसके लिए 30 काउंटिंग लोकेशंस तय की गई हैं, जहां 117 कमरों में सभी विधानसभा सीटों से संबंधित मतगणना होगी। पंजाब के सीईओ वीके सिंह व अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी रमिंदर सिंह के अनुसार, पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे।

उसके बाद 8.30 पर ईवीएम खुलेंगी। हर विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कमरे में 14 टेबल लगे होंगे, जहां ईवीएम में बंद मतों की गिनती होगी। इस काम के लिए करीब पांच हजार सिविल कर्मचारी तैनात होंगे। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक ऑब्जर्वर या माइक्रो ऑब्जर्वर, एक एआरओ तथा दो अतिरिक्त एआरओ तैनात किए गए हैं।

जेटली, कैप्टन, बाजवा, भगवंत पर रहेगी नजर

punjab loksabha election result preview

 पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर मतगणना के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। मतगणना शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू होगी। राज्य में सबकी नजरें अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, पटियाला, आनंदपुर साहिब, फिरोजपुर, लुधियाना और संगरूर सीटों पर लगी हैं, जहां से शिअद, भाजपा, कांग्रेस और आप के दिग्गज मैदान में हैं।

इनमें अरुण जेटली, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, हरसिमरत कौर बादल, मनप्रीत सिंह बादल, परनीत कौर, अंबिका सोनी, सुनील जाखड़, सुखदेव सिंह ढींडसा, विजय इंद्र सिंगला, भगवंत मान, रवनीत सिंह बिट्टू, एचएस फुल्का के नाम प्रमुख हैं। इन नेताओं की किस्मत 30 अप्रैल को राज्य के मतदाताओं ने ईवीएम में बंद कर दी थी। इस बीच वीरवार को मतगणना के चलते बुधवार आधी रात 12 बजे से वीरवार को पूरा दिन प्रदेश में शराबबंदी लागू रहेगी।

मतगणना केंद्रों के ईदगिर्द शांति बनाए रखने के निर्देश

punjab loksabha election result preview

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने सभी जिलों के चुनाव अधिकारियों को कहा है कि वह मतगणना के वक्त काउंटिंग सेंटरों के इर्द-गिर्द अनुशासन व शांति बनाए रखने के पुख्ता प्रबंध करें।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वीरवार को सभी जिला चुनाव अधिकारियों से प्रंबधों का जायजा लेते हुए सिंह ने कहा कि मतगणना के बाद परिणाम शीघ्र अति शीघ्र घोषित किए जाएं। मतगणना प्रक्रिया की वीडियो-ग्राफी करवाने के निर्देश देने के साथ ही एसएसपीज को कहा कि वह वोटों की गिनती के बाद राजीनतिक ग्रुपों में किसी भी टकराव को रोकने के लिए विशेष सतर्कता रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed