फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Public Rally in Jalandhar Today

PM in Jalandhar: केसरिया पगड़ी बांध आए पीएम ने कांग्रेस को घेरा, कहा-पंजाब की प्रगति मेरी गारंटी

Fri, 24 May 2024 06:54 PM IST
निवेदिता वर्मा डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 24 May 2024 06:54 PM IST
सार

पंजाब में एक दिन में अपनी दूसरी रैली में पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस सरकार पर बरसे। मोदी ने कहा कि बीजेपी सीना ठोककर विरासत पर गर्व की बात करती है। हमने साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बालदिवस मनाने की शुरुआत की। हमने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका दिवस' मनाने की शुरुआत की।

विज्ञापन
Punjab Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi Public Rally in Jalandhar Today
जालंधर रैली में पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : X @BJP4India

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जालंधर के पीएपी मैदान में पहुंचे। उनके आते ही पंडाल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। केसरिया पगड़ी पहनकर आए मोदी ने पंजाबी में अपना संबोधन शुरू किया। 

विज्ञापन


दीनानगर की ही तरह जालंधर में भी मोदी के निशाने पर कांग्रेस ही रही। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चहेते इतिहासकारों से जो इतिहास की किताबें लिखवाईं, उसमें दो परिवारों का जिक्र रहा- एक अपने परिवार का और दूसरा मुगल परिवारों का... नतीजा ये हुआ है कि देश की कितनी ही पीढ़ियां हमारे साहिबजादों के बलिदान से सही से परिचित ही नहीं हो पाईं। कांग्रेस को लगता था कि साहिबजादों की बात करेंगे तो वोटबैंक नाराज हो सकता है।
विज्ञापन


अपनी उपलब्धियां गिनवाईं
अपनी उपलब्धियां गिनवाते हुए मोदी ने कहा कि हमारी सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर बनवाया। हमने दर्शन करने, शीश नवाने के लिए रास्ता खोला। पहले हरमंदिर साहिब में विदेशों से चंदे पर रोक थी। वो रोक हमने हटाई। हमारी सरकार ने गुरुओं के प्रकाश पर्व को पूरी श्रद्धा से देश-विदेश में मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कहा कि पंजाब हमारे भारत की पहचान है, ये हमारे गुरुओं की पवित्र भूमि है, लेकिन कांग्रेस ने पंजाब को कभी भी जमीन के टुकड़े से ज्यादा माना नहीं। कांग्रेस ने 1947 में अपने परिवार को सत्ता दिलाने के लिए पंजाब को बांट दिया। हमारा करतारपुर साहिब, देश की सीमा के ठीक बगल में है, लेकिन कांग्रेस ने उसे पाकिस्तान को सौंप दिया था।

जहां कांग्रेस वहां समस्या
पहले देश में आतंकवाद का खतरा बढ़ता जा रहा था, आज मोदी सरकार ने आतंकवाद की कमर तोड़ दी है। पहले पाकिस्तान की हिम्मत बढ़ती जा रही थी, मोदी ने जब से घर में घुसकर मारा है, तब से पाकिस्तान भी कुछ करने से पहले 100 बार सोचता है। आज देश भी समझ रहा है, जहां तक कांग्रेस है समस्याएं हैं और जहां भाजपा है समाधान है।

पिछले 10 साल में पहली बार देश ने एक नया दौर देखा है। कांग्रेस के समय में नई-नई समस्याएं पैदा होती थीं, मोदी ने पहली बार समस्याओं के हल निकाले हैं। कांग्रेस के समय, गरीबी का संकट गहराता जा रहा था, मोदी के समय में आज 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। कांग्रेस के समय, देश की अर्थव्यवस्था संकट में थी, आज पहली बार भारत, विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

देश में पांच चरण का मतदान हो चुका है। छठे चरण का मतदान भी कल होने जा रहा है। कल तक जो लोग भाजपा के खिलाफ गुब्बारा फुल रहे थे, उनका गुब्बारा भी फूट चुका है। अब कांग्रेस और इंडी गठबंधन वालों को कोई वोट देना नहीं चाहता। 

नशे पर बोले मोदी
पीएम ने कहा कि आज ड्रग्स डीलरों को पंजाब में फ्री लाइसेन्स मिला हुआ है। परिवार के परिवार बर्बाद हो रहे हैं। पंजाब के लोग भी समझ गए हैं, झाडू पार्टी वाले तो खुद नशे के होलसेल व्यापारी हैं। जिन्होंने इतना बड़ा शराब घोटाला किया हो, वो पंजाब में ड्रग्स की काली कमाई में डुबकी कैसे नहीं लगाएंगे?

आप को बताया कांग्रेस की फोटोकॉपी
आप पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा कि इस पार्टी ने कांग्रेस से आपातकाल का पाठ भी अच्छे से सीख लिया है। ये कांग्रेस की फोटोकॉपी पार्टी, जो मीडिया हाउस इनकी धमकी के आगे नहीं झुक रहा, उन पर ये मुकदमे करवा रहे हैं। यही इनकी असलियत है। भाजपा, फ्रीडम ऑफ प्रेस के खिलाफ झाड़ू वालों की मनमानी नहीं चलने देगी।


मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए पंजाब हमारी आस्था है, पंजाब की प्रगति, मोदी की गारंटी है।

रैली के नजदीक नहीं पहुंच सके किसान
पीएम मोदी के जालंधर पहुंचने पर पुलिस ने कड़े इंतजाम कर रखे थे। कड़ी सुरक्षा के बीच भी किसान मोदी का विरोध करने पहुंच गए। किसानों ने मोदी खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद पुलिस ने किसानों को बीएसएफ चौक से राउंडउप कर लिया। इस दौरान किसानों ने कहा कि उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। वह तो शांति से विरोध जता रहे थे लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed