{"_id":"6aa971453fecc02d060e9e96","slug":"sachin-pilot-slams-bjp-and-shiromani-akali-dal-in-chandigarh-2026-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: कहा- भाजपा शिअद की शरण में, कांग्रेस अब एकजुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश: कहा- भाजपा शिअद की शरण में, कांग्रेस अब एकजुट
Tue, 15 Sep 2026 09:54 PM IST
शाहिल शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:54 PM IST
सार
कांग्रेस पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने दावा किया है साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस को लोगों का जनसमर्थन मिलेगा। कांग्रेस अब पंजाब में एकजुट है।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने पार्टी कार्यकर्ताओं में भरा जोश
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, भाजपा आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की शरण में है। दोनों दल अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं। पायलट मंगलवार को चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस के एक रोष प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर उन्होंने जहां, कार्यकर्ताओं में जोश भरने की कोशिश की, वहीं भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी पर भी तीखे सियासी हमले किए।
पुलिस की पहली लाठी खाऊंगा: सचिन पायलट
पायलट ने कहा कि पंजाब की लड़ाई में वह सबसे आगे रहेंगे और पुलिस की कार्रवाई का पहला सामना भी करेंगे। मैं सबसे पहले लाठी खाऊंगा, उसके बाद कार्यकर्ता आएंगे। पायलट ने भाजपा और शिअद के बीच संभावित नजदीकी को लेकर कहा कि भाजपा आज उस शिअद की शरण में जा रही है, जिसे वह पहले गालियां देती थी। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर भाजपा को अब अकाली दल के सहारे की जरूरत क्यों पड़ रही है। पायलट के मुताबिक शिअद अब वह पार्टी नहीं रही, जो प्रकाश सिंह बादल के दौर में थी। पार्टी टूट चुकी है और कई धड़े बन चुके हैं। दोनों दल अपनी सियासी जमीन तलाश रहे हैं, लेकिन पंजाब की जनता उन्हें पहले की तरह स्वीकार नहीं करेगी।

2027 में कांग्रेस को मिलेगा जनसमर्थन: सचिन पायलट
पायलट ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पंजाब की जनता ने कांग्रेस को सबसे अधिक सीटें दी थीं और 2027 में भी कांग्रेस को ऐसा ही जनसमर्थन मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस फिलहाल विपक्ष में है, लेकिन जल्द ही बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि तीन दिनों में पंजाब के लगभग सभी प्रमुख नेताओं से बातचीत की है। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से पंजाब आने के लिए समय मांगा है और जल्द ही वे पंजाब में आएंगे।
पायलट ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ता सबसे अहम हैं। यदि कोई नेता उनकी बात नहीं सुनता तो वे सीधे उनके पास आएं। उनका संदेश साफ था कि 2027 की लड़ाई में संगठन और कार्यकर्ता केंद्र में रहेंगे। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए पायलट ने कहा कि आप कांग्रेस की गुटबाजी की बात करती है, लेकिन उसे पहले अपना घर देखना चाहिए। उनके राज्यसभा सांसद तो भाजपा की गोद में जाकर बैठ गए हैं।
उन्होंने कहा कि नशा पंजाब का सबसे बड़ा मुद्दा है। कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, युवाओं का पलायन और गांवों का खाली होना भी गंभीर चुनौतियां हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास नशे के खिलाफ कार्रवाई की इच्छाशक्ति नहीं है। उन्होंने पंजाब की सीमा से जुड़े सवाल पर केंद्र सरकार को भी घेरा और पूछा कि सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों और केंद्र के स्तर पर नशे की आपूर्ति रोकने के लिए क्या किया जा रहा है।