फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Congress intensifies efforts to strengthen its organization down to the booth level.

Chandigarh-Haryana News: कांग्रेस की बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज

विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी की फोटो
विज्ञापन




18 से 21 सितंबर तक आठ ब्लॉकों में होंगे सम्मेलन; बेरोजगारी, महंगाई, कृषि, एसआईआर व स्थानीय मुद्दों पर होगी चर्चा



अमर उजाला ब्यूरो


चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के सम्मेलन शुरू किए हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह इन सम्मेलनों में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। पार्टी स्थानीय समस्याओं व आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा कर रही है।



प्रभारी संजय दत्त के अनुसार सम्मेलनों में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान, राम मंदिर चंदा प्रकरण, महिला आरक्षण लागू करने, एसआईआर की समीक्षा, बेरोजगारी, महंगाई और कृषि से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने व भाजपा सरकार की नीतियों व कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जनजागरण अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार 18 सितंबर को असंध और गुरुग्राम-2, 19 को रेवाड़ी और महम, 20 को आदमपुर और नरवाना व 21 को टोहाना और रतिया में सम्मेलन होंगे।
विज्ञापन


महम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जबकि असंध, टोहाना और रतिया में कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। नरवाना में महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, गुरुग्राम में पूर्व केंद्रीय मंत्री राज बब्बर और रेवाड़ी व आदमपुर के सम्मेलन में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल होंगे। रेवाड़ी में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव और एआईसीसी सचिव चिरंजीव राव भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताया कि 17 सितंबर को गुरुग्राम में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों की समीक्षा बैठक होगी। इसमें संगठन की प्रगति, मंडल मैपिंग, ब्लॉक सम्मेलनों, एसआईआर प्रक्रिया और बूथ मतदाता सहायता केंद्रों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य प्रदेश के हर बूथ तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed