{"_id":"6aa9a02e17ef2d292607ec8c","slug":"australia-a-defeated-india-a-by-30-runs-chandigarh-news-c-16-1-pkl1093-1124745-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 30 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को 30 रन से दी शिकस्त
विज्ञापन
न्यू चंडीगढ़। ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे अनौपचारिक टी-20 मुकाबले में भारत ए महिला टीम को 30 रन से शिकस्त दे दी। ऑस्ट्रेलिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। जवाब में भारत ए की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 148 रन ही बना सकी।ऑस्ट्रेलिया ए की जीत की नायिका मैक रहीं, जिन्होंने नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेली। दबाव के बीच उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर लगातार प्रहार किए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। आस्ट्रेलिया के लिए रेचल ने 37 रन बनाए। भारत ए की ओर से निक्की प्रसाद ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण भारत ए निर्धारित 20 ओवर में 148 रन तक ही पहुंच सका। भारत की तीन खिलाड़ी ही दहाई के स्कोर तक पहुंच सकीं।
नियमित अंतराल पर गिरे विकेट
भारत ए के सामने 179 रन का लक्ष्य था। टीम को शुरुआत से ही रन गति बनाए रखने में परेशानी हुई। बीच के ओवरों में विकेट गिरने से दबाव बढ़ता गया। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर भारत की वापसी की उम्मीदों को खत्म कर दिया। ऑस्ट्रेलिया ए ने इस जीत के साथ तीन मैचों की अनौपचारिक टी-20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए ने पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था।
न्यू चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया ए का दबदबा
दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ए ने भारतीय बल्लेबाजी पर दबाव बनाए रखा। पहले मैच में भारतीय टीम 117 रन पर सिमट गई थी और ऑस्ट्रेलिया ए ने 121/4 बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीता था। दूसरे मैच में भारत ए ने बेहतर बल्लेबाजी की, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए के 178 रन के जवाब में लक्ष्य से 30 रन दूर रह गई।