Punjab Municipal Election 2021: मोहाली नगर निगम में कांग्रेस का दबदबा, पूर्व मेयर कुलवंत सिंह अपनी सीट भी नहीं बचा पाए
किसान आंदोलन के बीच पंजाब में हुए नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल भाजपा से अलग होकर दूसरे स्थान पर तो पहुंच गया लेकिन उसे भी करारा झटका लगा है। वहीं, भाजपा को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मोहाली निगम भी कांग्रेस के खाते में आ गया है।
विस्तार
मोहाली नगर निगम चुनाव में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा। कांग्रेस पार्टी कुल 50 सीटों में से दो तिहाई 37 सीटें जीतने में कामयाब रही है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के भाई अमरजीत सिंह जीती सिद्धू वार्ड-10 से विजयी रहे हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी का एक भी उम्मीदवार जीतकर अपना खाता नहीं खोल सका। जबकि आजाद-आप ग्रुप 11 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रहा है। हालांकि पूर्व मेयर एवं आजाद ग्रुप के प्रमुख कुलवंत सिंह को चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है, उनके बेटे ने जीत दर्ज की है। वहीं, दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।
गुरुवार को शुरू हुई मतगणना की प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। कांग्रेस की जीत के बाद इलाके की सड़कों पर कांग्रेस नेताओं के रोड शो देखते ही बन रहे थे। वहीं, अब आने वाले समय में शहर का मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर चुनने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम चुनाव में किसान आंदोलन का पूरा असर दिखाई दिया। इसका खामियाजा भाजपा और शिरोमणि अकाली दल को भुगतना पड़ा है।
यह भी पहली बार है कि पार्टी निशान पर हुए चुनाव में भी शिअद और भाजपा के उम्मीदवार एवं पूर्व पार्षद भी अपनी सीटें नहीं बचा पाए। जबकि कांग्रेस नेताओं को इसका पूरा फायदा मिला है। कांग्रेस के नेता एवं पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर रिश्व जैन और उनकी पत्नी राज रानी जैन दोनों चुनाव जीते हैं।
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने जीत के लिए शहर के सभी लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि मोहाली को टॉप का शहर बनाया जाएगा। जो वायदे लोगों से किए गए हैं, वह हर हाल में पूरे किए जाएंगे। बता दें कि वर्ष-2015 में हुए नगर निगम के पहले चुनाव में अकाली दल और भाजपा ने मिलकर 23 सीटें जीती थीं। जबकि आजाद ग्रुप ने 10 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटें जीती थीं।
- वार्ड विजेता पार्टी कुल मत
- 01 जसप्रीत कौर कांग्रेस 717
- 02 मनजीत सिंह सेठी आजाद 971
- 03 दविंदर कौर वालिया कांग्रेस 842
- 04 राजिंदर सिंह कांग्रेस 777
- 05 रुपिंदर कौर रीना कांग्रेस 1241
- 06 जसप्रीत सिंह गिल कांग्रेस 1008
- 07 बलजीत कौर कांग्रेस 1751
- 08 कुलजीत सिंह बेदी कांग्रेस 1122
- 09 बलराज कौर धालीवाल कांग्रेस 684
- 10 अमरजीत सिंह जीती सिद्धू कांग्रेस 1468
- 11 अनुराधा आनंद अनु कांग्रेस 1033
- 12 परमजीत सिंह हैप्पी कांग्रेस 1044
- 13 नम्रता सिंह कांग्रेस 699
- 14 कमलप्रीत सिंह बन्नी कांग्रेस 645
- 15 निर्मल कौर आजाद 765
- वार्ड विजेता पार्टी कुल मत
- 16 नरपिंदर सिंह रंगी कांग्रेस 1202
- 17 राजवीर कौर गिल आजाद 647
- 18 कुलवंत सिंह कलेर कांग्रेस 987
- 19 राज रानी जैन कांग्रेस 679
- 20 रिशव जैन कांग्रेस 1010
- 21 हर्षप्रीत कौर कांग्रेस 693
- 22 जसबीर सिंह मणकू कांग्रेस 910
- 23 जतिंदर कौर कांग्रेस 760
- 24 चरन सिंह मास्टर कांग्रेस 768
- 25 मनजीत सिंह कांग्रेस 475
वार्ड विजेता पार्टी कुल मत
26 रविंदर सिंह आजाद 750
27 परविंदर कौर कांग्रेस 667
28 रमनप्रीत कौर आजाद 373
29 कुलदीप कौर आजाद 692
30 विनीत मलिक कांग्रेस 468
31 कुलजिंदर कौर कांग्रेस 458
- 32 हरजीत सिंह बैदवान कांग्रेस 1121
- 33 हरजिंदर कौर बैदवान आजाद 1405
- 34 सुखदेव सिंह पटवारी आजाद 620
- 35 अरुण शर्मा आजाद 408
- 36 प्रमोद कुमार कांग्रेस 523
- 37 गुरप्रीत कौर आजाद 581
- 38 सरबजीत सिंह आजाद 395
- 39 कमरजीत कौर आजाद 380
- 40 सुच्चा सिंह कलौड़ कांग्रेस 702
- वार्ड विजेता पार्टी कुल मत
- 41 कुलवंत कौर कांग्रेस 663
- 42 अमरीक सिंह कांग्रेस 947
- 43 हरजिंदर कांग्रेस 474
- 44 जदगीश सिंह कांग्रेस 654
- 45 मीना कौंडल कांग्रेस 651
- 46 रविंदर सिंह कांग्रेस 597
- 47 सुमन कांग्रेस 1055
- 48 एनपीएस सिद्धू कांग्रेस 477
- 49 गुरप्रीत कौर कांग्रेस 658
- 50 गुरमीत कौर आजाद 802