फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Kala Bhavan began a two-day national seminar

सरकार के रवैये पर JNU प्रो. ने उठाए सवाल, बोले- आईकन पर ध्यान, गरीबों पर नहीं

Sun, 15 Jan 2017 01:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
Punjab Kala Bhavan began a two-day national seminar
पंजाब कला भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार शुरू - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर - 16 स्थित पंजाब कला भवन में शनिवार को केंद्रीय पंजाबी लेखक सभा, पंजाब अकादमी दिल्ली और पंजाब कला परिषद केसहयोग से दो दिवसीय जात, समाज और साहित्य विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन शुरू हुआ। इस मौके पर  पंजाबी साहित्य के लेखक पद्मश्री सुरजीत पातर सहित कई नामचीन लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 इसकी अध्यक्षता  जेएस ग्रेवाल ने की। कार्यक्रम का संचालन डा. सर्वजीत सिंह ने किया। जात, जमात और साहित्य सम्मेलन में जेएनयू से आए प्रोफेसर सुबोध नारायण मालाकार ने कहा कि अंबेडकर के पूना पैक्ट की कई बातें दबाई गई। इसी कारण आज भी दलित दबा हुआ है। जो भी सरकारें अब तक भारत में आईं वह आईकान पर नजर रखती है और गरीब लोगों पर ध्यान नहीं देता है। दलित समाज में पढ़े लिखे लोगों को अपनी जिम्मेवारी समझनी होगी। 
विज्ञापन


  डा. अपूर्वानंद ने कहा कि समाज में जब समानता का भाव आएगा तो गरीबी अपने आप खत्म हो जाएगी। जहां पर पढ़े लिखे लोग होते हैं, वहां पर वर्ग की बात नहीं आती है। वहां पर लोग ठीक रहते हैं। जहां पर गरीबी है, वहां पर दलितों से जातिवाद का व्यवहार होता है। नजरिया बदलते हुए सरकार को भी सही तरीकों से लोगों की मदद करनी चाहिए। किसी सरकार ने गरीबों  क ा ध्यान नहीं रखा। इसी कारण आज भी लोगों को अपना अधिकार नहीं मिल पाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमिनार में आए लोगों ने वक्ताओं से सवाल जवाब किए। इस दौरान शहर के कई प्रोफेसरों ने अपने विचार रखे। सेमिनार में डा. सर्वजीत सिंह,  डा. चौथी राम यादव, पंजाब कला परिषद के जनरल सेक्रेटरी लखविंदर जौहल ,सुशील दोसांझ, डा. भूपेंदर बराड़ भी विचार रखे। 


तीसरे सेशन में भारतीय संविधान और मानवाधिकार पर चर्चा की गई। इसकी अध्यक्षता पंजाब के पूर्व एडवोकेट जनरल राजिंदर सिंह चीमा ने की।  मुख्य वक्ताओं में डा. हरीश पुरी, डा. तेजवंत सिंह गिल थे जबकि संचालन करमजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed