{"_id":"5f7d54f27bf6ef143133557a","slug":"punjab-haryana-highcourt-decision-on-case-hearings-in-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- कोरोना महामारी के चलते फिलहाल अदालतों में सुनवाई संभव नहीं होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- कोरोना महामारी के चलते फिलहाल अदालतों में सुनवाई संभव नहीं होगी
Wed, 07 Oct 2020 11:11 AM IST
खुशबू गोयल
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 07 Oct 2020 11:11 AM IST
विज्ञापन
पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल अदालतों में सुनवाई संभव नहीं है। यह फैसला कोरोना के चलते पैदा हुए हालात और आने वाले दिनों में संक्रमितों की संख्या बढ़ने की आशंका के मद्देनजर लिया गया है। हाईकोर्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हाईकोर्ट प्रशासन केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप हालात पर नजर बनाए हुए है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले कुछ सप्ताह में कोरोना से स्थिति गंभीर हो सकती है। उपलब्ध करवाई गई जानकारी के अनुरूप हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में 70 प्रतिशत अदालतें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए काम कर रही हैं। हाईकोर्ट में वर्तमान में 4 खंडपीठ और 30 सिंगल जज सुनवाई का कार्य कर रहे हैं और रोजाना करीब 1200 केस सुने जा रहे हैं।
लॉकडाउन के बाद 24 मार्च से 30 सितंबर के बीच हाईकोर्ट में 58981 केस फाइल हुए, जिनमें से 48769 मामलों में सुनवाई हुई जबकि 23474 केस का निपटारा किया गया। इसी दौरान पंजाब की जिला अदालतों में 189056 केस फाइल हुए जबकि निपटारा 77246 केस का हुआ। हरियाणा की अदालतों में 187344 नए केस आए जबकि 70,439 केस का निपटारा किया गया।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की जिला अदालत में 7418 केस आए और 2434 का निपटारा किया गया। हाईकोर्ट की ओर से बताया गया कि ज्यादातर जिलों की बार एसोसिएशन की ओर से अदालतों में सुनवाई आरंभ करने की मांग ही नहीं की जा रही है। इसके साथ ही जिला अदालतों को आदेश दिए गए हैं कि जिन श्रेणियों में अदालतों में सुनवाई हो रही है उनकी संख्या को बढ़ाया जाए।