{"_id":"6a9116f3041c41d4670b89b6","slug":"cyber-fraud-in-kapurthala-46000-siphoned-off-from-shopkeeper-account-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपूरथला में साइबर ठगी: दुकानदार के खाते से उड़ाए 46 हजार रुपये, फेसबुक अपडेट करने का आया था मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपूरथला में साइबर ठगी: दुकानदार के खाते से उड़ाए 46 हजार रुपये, फेसबुक अपडेट करने का आया था मैसेज
Fri, 28 Aug 2026 10:36 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला
Published by: Nivedita
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:36 AM IST
सार
पीड़ित गुरदावर सिंह बस्सण ने बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर अपडेट करने का विकल्प आया। उन्होंने फोन को एक तरफ रख दिया और कुछ देर बाद मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गई।
विज्ञापन
पीड़ित
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कपूरथला के काला संघियां कस्बे के निवासी और जालंधर रोड पर हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले गुरदावर सिंह बस्सण के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 46 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित के अनुसार, ठगों ने बिना किसी ओटीपी के खाते में जमा पूरी रकम निकाल ली। घटना के बाद उन्होंने ऑनलाइन शिकायत के साथ साइबर क्राइम सेल कपूरथला में भी शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक रकम वापस नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
पीड़ित गुरदावर सिंह बस्सण ने बताया कि वह फेसबुक चला रहे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल फोन पर अपडेट करने का विकल्प आया। उन्होंने फोन को एक तरफ रख दिया और कुछ देर बाद मोबाइल की स्क्रीन ब्लैक हो गई। इसके कुछ घंटे बाद जब उन्होंने गूगल पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करने का प्रयास किया तो पता चला कि उनके बैंक खाते से 46 हजार रुपये गायब हो चुके हैं। उनके खाते में लगभग जितनी रकम थी, साइबर ठगों ने वह पूरी रकम निकाल ली और कुछ रुपये ही शेष बचे।
विज्ञापन
गुरदावर सिंह ने बताया कि घटना का पता चलते ही उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा साइबर क्राइम सेल कपूरथला में भी शिकायत दी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि देश में डिजिटल और ऑनलाइन भुगतान को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन बिना किसी ओटीपी के बैंक खाते से पूरी रकम निकल जाना गंभीर चिंता का विषय है। इससे आम लोगों की ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।
पीड़ित ने संबंधित केनरा बैंक से संपर्क किया तो बैंक की ओर से बताया गया कि जिस खाते में रकम ट्रांसफर हुई है, वह अर्नव शर्मा पुत्र विवेकानंद शर्मा के नाम पर चल रहा है। हालांकि गूगल पे के माध्यम से ट्रांजेक्शन होने के कारण बैंक को संबंधित व्यक्ति का पूरा पता दिखाई नहीं दे रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में भी रोष है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन और साइबर क्राइम सेल से साइबर ठगी के मामलों पर सख्ती से अंकुश लगाने तथा पीड़ित की रकम वापस दिलाने की मांग की है।