{"_id":"65000f2df64b5996f9006b46","slug":"punjab-haryana-hc-sought-answer-from-haryana-government-on-release-of-retirement-benefits-to-guest-teacher-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: गेस्ट फैकल्टी शिक्षिका ने नियमित की तर्ज पर मांगा सेवानिवृत्ति लाभ, HC ने सरकार से तलब किया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: गेस्ट फैकल्टी शिक्षिका ने नियमित की तर्ज पर मांगा सेवानिवृत्ति लाभ, HC ने सरकार से तलब किया जवाब
Tue, 12 Sep 2023 04:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 04:04 PM IST
सार
यमुनानगर की कल्पना ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसे 9 नवंबर 2006 को टीजीटी अतिथि शिक्षिका के रूप में नियुक्त किया गया था। 31 जनवरी 2023 को वह सेवानिवृत्ति तक इसी पद पर काम करती रही। उसने उन कर्तव्यों का निर्वहन किया है जिन पर एक नियमित टीजीटी ने कर्तव्यों का पालन किया है।
विज्ञापन
पेंशन लाभ
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समान काम के लिए समान वेतन का सिद्धांत लागू करते हुए नियमित शिक्षकों की तर्ज पर सेवानिवृत्ति लाभ जारी करने की मांग करते हुए गेस्ट शिक्षक के तौर पर रिटायर शिक्षिका की याचिका पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Chandigarh: चंडीगढ़ में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर देशभर में सबसे कम, दो साल का आंकड़ा शून्य
विज्ञापन
यमुनानगर की कल्पना ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसे 9 नवंबर 2006 को टीजीटी अतिथि शिक्षिका के रूप में नियुक्त किया गया था। 31 जनवरी 2023 को वह सेवानिवृत्ति तक इसी पद पर काम करती रही। उसने उन कर्तव्यों का निर्वहन किया है जिन पर एक नियमित टीजीटी ने कर्तव्यों का पालन किया है। सेवानिवृत्ति के बाद उसे नियमित शिक्षकों को मिलने वाले लाभ से वंचित कर दिया गया। याची ने कहा कि समान कार्य समान वेतन के सिद्धांत के आधार पर वह पेंशन, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण, चिकित्सा भत्ता, एलटीसी, डीए जैसे भत्तों की हकदार है जिससे उसे वंचित किया जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार को निर्देश जारी किया जाए कि उसे यह लाभ जारी करें।
विज्ञापन
याचिका में गेस्ट टीचर सेवा की 12 मार्च 2019 की अधिसूचना को भी चुनौती दी गई है। यह अधिसूचना गेस्ट टीचर को वेतनमान के लाभों के साथ-साथ अन्य लाभों के दावे से वंचित करती है। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ता और अन्य अतिथि शिक्षकों के पास 12 मार्च 2019 की अधिसूचना के नियमों और शर्तों को स्वीकार करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा था। यह याचिकाकर्ता के मौलिक अधिकार और भारत के संविधान के दिए गए अधिकारों का उल्लंघन करती हैं। हाईकोर्ट ने याचिका पर अब हरियाणा सरकार को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।