{"_id":"64fffbe5c722b6034401c236","slug":"in-chandigarh-no-student-left-school-in-primary-and-secondary-classes-in-last-two-years-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर देशभर में सबसे कम, दो साल का आंकड़ा शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर देशभर में सबसे कम, दो साल का आंकड़ा शून्य
Tue, 12 Sep 2023 11:19 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:19 AM IST
सार
चंडीगढ़ में प्राइमरी समेत 69 सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें करीब साढ़े 12 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ और लक्षद्वीप को छोड़कर कोई भी केंद्र शासित प्रदेश या राज्य ऐसा नहीं है, जहां स्कूल छोड़ने की दर शून्य रही हो।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ में पिछले दो साल में प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षाओं में एक भी विद्यार्थी ने स्कूल नहीं छोड़ा है। वर्ष 2020-21 और 22-23 में बच्चों के प्राइमरी व सेकेंडरी स्कूल छोड़ने की दर शून्य प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
सांसद नामा नागेश्वर राव ने लोकसभा में प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूल छोड़ने की दर पर सवाल पूछा था। लोकसभा में अतांराकित प्रश्न 1820 के जवाब में शिक्षा मंत्रालय की ओर से सभी केंद्रशासित प्रदेशों व राज्यों के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों के अंतिम पांच साल के बच्चों के स्कूल छोड़ने की दर की जानकारी दी गई। बता दें कि इसमें चंडीगढ़ और लक्षद्वीप का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हैं 69 सेकेंडरी स्कूल
सिटी ब्यूटीफुल में प्राइमरी समेत 69 सेकेंडरी स्कूल हैं। इनमें करीब साढ़े 12 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। चंडीगढ़ और लक्षद्वीप को छोड़कर कोई भी केंद्र शासित प्रदेश या राज्य ऐसा नहीं है, जहां स्कूल छोड़ने की दर शून्य रही हो। राज्यों की बात करें तो 2020-21 में पंजाब के सेकेंडरी स्कूल से बच्चों के छोड़ने की दर 9 प्रतिशत और हरियाणा का 10.8 प्रतिशत रहा। वहीं, साल 2021-22 में पंजाब में सेकेंडरी स्कूल छोड़ने की दर बढ़कर 17.2 प्रतिशत और हरियाणा का घटकर 5.9 प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Zirakpur News: दोस्त के घर आया बिजनेसमैन, चाय-पानी पिया फिर गन निकाली और खुद को मार ली गोली
पिछले पांच साल में स्कूल छोड़ने की दर
रिपोर्ट के अनुसार पिछले पांच साल में चंडीगढ़ में प्राइमरी स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की दर जीरो प्रतिशत रही है। वहीं, सेकेंडरी स्कूल में 2017-18 में विद्यार्थियों के स्कूल छोड़ने की दर शून्य प्रतिशत रही। वर्ष 2018-19 में सेकेंडरी स्कूल छोड़ने वाले विद्यार्थियों की दर 4.5 प्रतिशत और 2019-20 में 4.7 प्रतिशत रही है। 2020-21 और 2021-22 में दर घटकर फिर शून्य प्रतिशत पहुंच गई।
चंडीगढ़ का पिछले पांच सालों का ड्रॉपआउट रेट
स्तर 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21 2021-22
प्राइमरी स्कूल 0.0 0.0 0.0 0.0 0.0
सेकेंडरी स्कूल 0.0 4.5 4.7 0.0 0.0