{"_id":"64305b4ae1370ae8060fc842","slug":"punjab-government-will-set-up-a-medical-college-in-hoshiarpur-2023-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: जालंधर और लुधियाना की दौड़ होगी खत्म, होशियारपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: जालंधर और लुधियाना की दौड़ होगी खत्म, होशियारपुर में बनेगा मेडिकल कॉलेज
Fri, 07 Apr 2023 11:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:37 PM IST
सार
मेडिकल कॉलेज का नाम राज्य सरकार ने शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिया है। यह कॉलेज हिमाचल के कई जिलों के लिए भी वरदान साबित होगा, क्योंकि उस इलाके में भी कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं है, जबकि निजी अस्पतालों में इलाज मंहगा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होशियापुर के लोगों को जल्दी ही बेहतर सेहत सुविधाएं मिलेगी। गंभीर बीमारी के इलाज के लिए उन्हें जालंधर या लुधियाना नहीं जाना पडे़गा। राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए कदम बढ़ा दिया है। 360 करोड़ की लागत से सिविल अस्पताल के अंदर ही मेडिकल कॉलेज व हॉस्टल की इमारत बनकर तैयार होगी। प्रोजेक्ट पीडब्ल्यूडी एंड बीआर द्वारा पूरा किया जाएगा। यह राज्य का 5वां मेडिकल कॉलेज होगा।
विज्ञापन
राज्य की मान सरकार होशियारपुर में मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर काफी गंभीर है। इस बार मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से 412 करोड़ बजट का प्रावधान किया गया था। इसके बाद अब इस दिशा में कदम बढ़ाया गया। जून महीने तक इमारत बनाने का काम शुरू हो जाएगा। हालांकि मेडिकल कॉलेज के लिए जगह की निशानदेही पहले ही कर ली गई थी।
विज्ञापन
मौजूदा समय में जिला अस्पताल के अंदर ही 23 एकड़ जगह में कॉलेज स्थापित होगा। यह इमारत पूरी तरह से भूकंप रोधी होगी। कॉलेज में एमबीबीएस की सौ सीटें रहेंगी। सरकार की कोशिश है इस अस्पताल का फायदा जल्दी लोगों को मिले। होशियारपुर के विधायक एवं मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा का कहना है कि यह मेडिकल कॉलेज होशियारपुर नहीं बल्कि दोआबा के लिए वरदान साबित होगा। उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट तय समय में पूरा होगा।
विज्ञापन
शहीद ऊधम सिंह के नाम पर है कॉलेज
मेडिकल कॉलेज का नाम राज्य सरकार ने शहीद ऊधम सिंह स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिया है। यह कॉलेज हिमाचल के कई जिलों के लिए भी वरदान साबित होगा, क्योंकि उस इलाके में भी कोई बड़ा सरकारी संस्थान नहीं है, जबकि निजी अस्पतालों में इलाज मंहगा है।
हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी
पंजाब में मेडिकल शिक्षा के प्रसार के लिए राज्य सरकार ने आने वाले पांच सालों में 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाने का फैसला लिया है, जिससे राज्य में मेडिकल कॉलेजों की कुल संख्या 25 हो जाएगी। इससे यह सुनिश्चित बनाया जाएगा कि राज्य के हरेक जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित हो।