फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will not reduce VAT on petrol and diesel

पंजाब सरकार नहीं घटाएगी पेट्रोल-डीजल पर वैट, अफसरों ने गहन मंथन के बाद निकाला निष्कर्ष

Sat, 13 Oct 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Oct 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Punjab government will not reduce VAT on petrol and diesel
पेट्रोल डीजल - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब सरकार पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाएगी। संबंधित विभागों के अफसरों ने इस मुद्दे पर माथापच्ची करने के बाद यह निष्कर्ष निकाला है कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर ढाई रुपये एक्साइज ड्यूटी घटाने से राज्य सरकार को वैट से आमदनी घट गई है। ऐसे में अगर राज्य सरकार भी अपनी ओर से वैट में कटौती करेगी तो सरकार का नुकसान बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


बीते सप्ताह केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर ढाई रुपये कम किए जाने के साथ ही राज्य सरकारों से आग्रह किया गया था कि वे भी अपने यहां इन वस्तुओं पर लागू वैट घटाएं ताकि जनता को राहत मिल सके। इस पर तुरंत अमल करते हुए भाजपा शासित प्रदेशों ने तो वैट में कमी कर दी थी लेकिन पंजाब सरकार इस मुद्दे पर असमंजस में घिरी रही। 
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहली बैठक अपने निवास पर बुलाई थी जिसमें वित्त विभाग और एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अफसरों को प्रेजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद अगली बैठक दिल्ली में रखी गई जहां मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल को पेट्रोल-डीजल के अन्य राज्यों में दाम को लेकर एक तुलनात्मक अध्ययन रिपोर्ट तैयार करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab government will not reduce VAT on petrol and diesel
सांकेतिक तस्वीर

तीसरी बैठक बीते मंगलवार को चंडीगढ़ में बुलाई गई थी लेकिन सूबे के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल जो कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य भी हैं, के चेन्नई में होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई। मनप्रीत बादल इन दिनों आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का मैनिफेस्टो तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों के दौरे पर हैं। जाहिर है, उनके पंजाब लौटने के बाद ही सरकार कोई अंतिम फैसला लेगी।

इस दौरान वित्त विभाग और एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारी इन दिनों पेट्रोल-डीजल की कीमतों, उन पर लागू वैट आदि का अध्ययन कर रहे हैं। पता चला है कि अफसरों ने पेट्रो पदार्थों पर वैट कटौती की संभावना से इनकार कर दिया है। इस संबंध में  रिपोर्ट जल्द ही वित्त मंत्री को सौंप दी जाएगी।

केंद्र के एक्साइज ड्यूटी घटाने से हुआ नुकसान 
आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ढाई रुपये घटाने से पंजाब को वैट में 1.58 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से नुकसान हुआ है। वर्ष 2017 में सूबे में पेट्रोल की कुल खपत 11,280 लाख लीटर और डीजल की 40,170 लाख लीटर रही। इस साल के आंकड़ों के अनुसार, गत जुलाई माह में पेट्रोल की बिक्री से जहां 2,121 करोड़ की आमदनी हुई वहीं अगस्त में यह बढ़कर 2,611 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

यानी, राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल की बिक्री से काफी मुनाफा कमा रही है। पंजाब में पेट्रोल पर 35.25 फीसदी और डीजल पर 16.82 फीसदी वैट लागू है। केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी घटने के बाद राज्य सरकार को चालू वित्त वर्ष के बाकी महीनों में 800 करोड़ रुपये का नुकसान होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed