फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will investigate the death of farmer during Kisan Andolan

Kisan Andolan: किसान की मौत की पंजाब सरकार करेगी जांच, सीएम मान बोले- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे

Wed, 21 Feb 2024 10:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 21 Feb 2024 10:25 PM IST
सार

पंजाब सरकार बठिंडा के नौजवान किसान शुभकरण सिंह की मौत मामले की जांच करेगी। इसका एलान खुद सीएम भगवंत मान ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार हमेशा किसानों के साथ खड़ी है। बता दें कि बुधवार को खनौरी बॉर्डर पर किसान शुभकरण की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि गोली लगने से नौजवान किसान की मौत हुई है।

विज्ञापन
Punjab government will investigate the death of farmer during Kisan Andolan
सीएम भगवंत मान, किसान शुभकरण सिंह की फोटो।

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा के नौजवान किसान शुभकरण सिंह की मौत पर कहा कि सभी किसान पंजाब के क्षेत्र में एकत्रित हो रखे हैं। हरियाणा पुलिस की तरफ से जो भी रबड़ की गोलियां और आंसू गैस के गोले बरसाए जा रहे हैं, वह क्षेत्र उनके अधिकार क्षेत्र में है। यही कारण है कि वह इस मामले में जांच करवाएंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन


मान ने कहा कि उन्होंने हाईकोर्ट में भी यही जवाब दिया है कि वह किसानों को इकट्ठे होने नहीं दे रहे हैं बल्कि हरियाणा सरकार ने उनको रोक रखा है, क्योंकि किसानों को आगे दिल्ली कूच करना है। केस दर्ज करेंगे और जो भी अधिकारी इसमें शामिल होंगे, जांच करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि दो किल्ले का मालिक शुभकरण कोई फोटो क्लिक करवाने नहीं आया था। 

विज्ञापन

भाजपा सरकार कर रही लोकतंत्र का कत्ल: डॉ. बलबीर सिंह

पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह पुलिस और किसानों में टकराव के बाद पटियाला के राजिंदरा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल किसानों का हाल जाना और मदद का भरोसा दिलाया। एक युवा किसान की मौत पर मंत्री ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। हरियाणा सीमा पर भाजपा सरकार लोकतंत्र का कत्ल कर रही है। इससे साबित हो गया है कि केंद्र सरकार किसानों का मामला हल नहीं करना चाह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार किसानों से कर रही धक्का: जौड़ामाजरा

मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने भी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में घायल किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस घटना से पता चलता है कि केंद्र सरकार किसानों के साथ धक्का कर रही है। हमारा जो बच्चा इस दुनिया से चला गया है, हम इस दुख की घड़ी में उसके परिवार के साथ हैं।

निहत्थे किसानों पर इस तरह की कार्रवाई गलत: चीमा

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने भी मृतक किसान के प्रति संवेदना व्यक्त की और किसानों पर पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने कहा कि निहत्थे किसानों पर इस तरह की कार्रवाई गलत है। पंजाब और देश का किसान अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed