{"_id":"5d2336cd8ebc3e6d243bb29a","slug":"punjab-government-will-honour-99-players-with-maharaja-ranjit-singh-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्खा सिंह, बलबीर सिंह और हरभजन सिंह समेत 99 खिलाड़ियों को आज मिलेगा महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल्खा सिंह, बलबीर सिंह और हरभजन सिंह समेत 99 खिलाड़ियों को आज मिलेगा महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड
Tue, 09 Jul 2019 01:23 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 09 Jul 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलों में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पहली बार सूबे के सर्वोच्च महाराजा रणजीत सिंह अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नौ जुलाई को 18 दिग्गजों समेत 99 खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। खेलमंत्री राणा गुरमीत सोढी ने बताया कि 18 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने 1978 से पहले देश का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
यह अवार्ड 1978 में शुरू हुए थे, इसलिए इन्हें नहीं मिल सके। इन दिग्गजों के सम्मान के लिए नीति में संशोधन किया गया है। इन तीन बार ओलंपिक मेडल विजेता बलबीर सिंह सीनियर, राष्ट्रमंडल और एशियाई चैंपियन मिल्खा सिंह, एथलीट गुरबचन सिंह रंधावा, हॉकी कप्तान अजीत पाल सिंह, स्पिनर बिशन सिंह बेदी, एथलीट कमलजीत कौर संधू, ब्रिगेडियर हरचरन सिंह, कर्नल बलबीर सिंह, बलदेव सिंह, हरमीक सिंह, हरदीप सिंह, जगजीत सिंह, गुलशन राय, जयपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह फिड्डा, परमजीत सिंह और हरभजन सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
इन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री या अर्जुन अवार्ड दिया जा चुका है, अब पंजाब सरकार इनका सम्मान करने जा रही है। इनके अलावा 81 और खिलाड़ियों को भी यह अवार्ड दिया जाएगा, जिन्होंने 2011 से 2018 के बीच उपलब्धियां हासिल की।
विज्ञापन
इनमें राजपाल सिंह, हिना सिद्धू, मनदीप कौर, जशनदीप सिंह, वीरपाल कौर, हर्षदीप कौर शामिल हैं। इनमें 2011 के लिए 15, 2012 के लिए 14, 2013 के लिए पांच, 2014 के लिए पांच, 2015 के लिए दस, 2016 के लिए 15, 2017 के लिए सात और 2018 के लिए दस खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।