फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government will develop historical forts as tourist centers to promote tourism

Punjab: सूबे में पर्यटन को बढ़ावा देगी मान सरकार, फिल्मों में दिखेंगी हवेलियां, अमृतसर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन

Sat, 26 Aug 2023 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 26 Aug 2023 09:32 AM IST
सार

पंजाब के पर्यटन स्थलों में रुचि रखने वाले सैलानियों के लिए सरकार एक स्पेशल एप और वेबसाइट बनाने जा रही है। इसमें राज्य के हर पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी रहेगी। उस इलाके के होटलों और परिवार तक की सुविधा के बारे में डिटेल रहेगी।

विज्ञापन
Punjab government will develop historical forts as tourist centers to promote tourism
अमृतसर

विस्तार

पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ऐतिहासिक किलों को पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित करेगी। सूबे के खेत, नदियां और हवेलियां बॉलीवुड व हॉलीवुड की फिल्मों में दिखेंगे, इसके लिए नई मनोरंजन और संस्कृति नीति बनाई जाएगी। नई पॉलिसी में पर्यटन क्षेत्र में निवेश करने वालों को कुछ रियायतें भी दी जाएंगी। टूर प्रमोटर, इन्वेस्टर पंजाब को करीब से समझे इसके लिए सरकार 11 से 13 सितंबर तक मोहाली में पंजाब टूरिज्म समिट करवाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महिला कोच से छेड़छाड़ मामला: हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ चालान पेश, दुष्कर्म के प्रयास की धारा हटाई
विज्ञापन


राज्य में रोजाना एक लाख से अधिक सैलानी घूमने के लिए आते हैं। इस सैलानियों में धार्मिक स्थानों से लेकर बॉर्डर टूरिज्म तक के लोग शामिल होते हैं। हालांकि, अब इस क्षेत्र में सरकार ने बारीकी से काम शुरू किया है। सूबे के पर्यटन स्थलों को सरकार ने विभिन्न हिस्सों में बांटा है। इसमें हेरिटेज सर्किट, बॉर्डर सर्किट, नेचर सर्किट, एडवेंचर व वाटर व इको टूरिज्म शामिल हैं। इनके अलावा राज्य के खाने और लोक संगीत का अपना जादू है। ऐसे सरकार मानकर चल रही है कि टूरिज्म समिट से सूबे के लिए काफी फायदा होगा। साथ ही इससे लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप पर मिलेगी पर्यटन स्थलों की जानकारी
पंजाब के पर्यटन स्थलों में रुचि रखने वाले सैलानियों के लिए सरकार एक स्पेशल एप और वेबसाइट बनाने जा रही है। इसमें राज्य के हर पर्यटन स्थल के बारे में विस्तार से जानकारी रहेगी। उस इलाके के होटलों और परिवार तक की सुविधा के बारे में डिटेल रहेगी। इसके अलावा एप पर टूर के अनुमानित बजट के बारे में भी जानकारी रहेगी। विभाग द्वारा यह सारा कुछ एक महीने में पूरा किया जाएगा।

मत्तेवाड़ा के जंगल इको टूरिज्म को देंगे बढ़ावा
लुधियाना के पास स्थित मत्तेवाड़ा के जंगल अब इको टूरिज्म के गढ़ बनेंगे। वहां पर आठ जंगल हैं। इसके अलावा ढाई किलोमीटर का वाटर फ्रंट है। सरकार ने इसे संवारने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इससे पहले पर्यावरण प्रेमी भी मांग कर चुके हैं कि इस एरिया को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया।


राजस्थान की तर्ज पर अमृतसर बनेगा वेडिंग डेस्टिनेशन
पंजाब सरकार अमृतसर को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करेगी। यह राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और जोधपुर की तर्ज पर होगा। देश के दूसरे राज्यों में बड़े सिख और पंजाबी परिवारों पर फोकस करते हुए ऐसा किया जा रहा है। यहां पर पहले बड़े फाइव स्टार होटल हैं। वहीं, सरकार अब यहां कन्वेंशन सेंटर स्थापित करने जा रही है। इसके अलावा यहां पर यूनिटी पार्क स्थापित किया जा रहा है।

पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाएं
पंजाब में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इसको लेकर सरकार की कई योजनाएं है। सितंबर महीने में मोहाली में टूरिज्म समिट करवाने जा रहे हैं। इसके लिए कई बड़े शहरों में रोड शो करवाए जा रहे हैं। - अनमोल गगन मान, पर्यटन मंत्री पंजाब।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed