{"_id":"6245bedf162a514c6616559a","slug":"punjab-government-transferred-ssp-of-13-districts-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के एसएसपी और 11 आईएएस का तबादला, पढ़ें- कौन-कहां होगा तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान सरकार का पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 जिलों के एसएसपी और 11 आईएएस का तबादला, पढ़ें- कौन-कहां होगा तैनात
Thu, 31 Mar 2022 09:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:40 PM IST
सार
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने गुरुवार को पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 13 जिलों के एसएसपी का तबादला कर दिया है।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को पुलिस और प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। मान ने 13 जिलों के एसएसपी और 11 आईएएस सहित छह जिलों के डीसी को बदल दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 11 आईएएस समेत छह जिलों के डीसी के तबादले किए गए हैं। इनमें मानसा के डीसी मोहिंदरपाल को गृह विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
संगरूर के डीसी रामवीर को रोजगार निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। मोगा के डीसी हरीश नायर को कुमार सौरभ राज की जगह बरनाला का डीसी नियुक्त किया गया है। कुमार अमित को मुख्यमंत्री के विशेष प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बरनाला के डीसी कुमार सौरभ को तकनीकी शिक्षा का निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा बठिंडा के डीसी विनीत कुमार को विशेष कृषि सचिव और तरनतारन के डीसी कुलवंत सिंह को मोगा का डीसी बनाया गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव शौकत अहमद को बठिंडा का डीसी नियुक्त किया गया है। जितेंद्र जोरवाल को संगरूर का डीसी, जसप्रीत सिंह को मानसा का डीसी नियुक्त किया गया है। एडीसी होशियारपुर हिमांशू जैन को मुख्यमंत्री का अतिरिक्त प्रधान सचिव बनाया गया है। दलविंदरजीत सिंह कृषि मार्केटिंग बोर्ड में ज्वाइंट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी देखेंगे।
विज्ञापन
ये एसएसपी बदले
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर हरजीत सिंह को मोहाली से हटाकर गुरदासपुर एसएसपी की जिम्मेदारी दी गई है। होशियारपुर से ध्रुमन निंबले को हटाकर मुक्तसर का एसएसपी बनाया गया है। अलका मीना को रोपड़ से हटाकर मोहाली का एसएसपी लगाया गया है। नानक सिंह को गुरदासपुर से बदलकर पटियाला का एसएसपी बनाया गया है।
संदीप गर्ग को पटियाला से हटाकर रोपड़ का एसएसपी बनाया गया है। गुलनीत सिंह खुराना को तरनतारन से हटाकर मोगा की जिम्मेदारी दी गई है। चरणजीत सिंह को मोगा से बदलकर फिरोजपुर का एसएसपी बनाया गया है। रवजोत ग्रेवाल को मलेरकोटला से बदलकर फतेहगढ़ साहिब की जिम्मेदारी दी गई है। सरताज चहल को फतेहगढ़ साहिब से बदलकर होशियारपुर जिला भेज दिया गया है। मनदीप सिद्धू को विजिलेंस ब्यूरो पटियाला से हटाकर संगरूर का एसएसपी बनाया गया है और रणजीत सिंह ढिल्लों को एसआई माइनिंग से बदलकर तरनतारन का एसएसपी बनाया गया है।