फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government to provide free sanitary pads to needy under Udaan scheme

महिला सशक्तिकरण: पंजाब में 'उड़ान' योजना शुरू, महिलाओं को हर माह मुफ्त बांटे जाएंगे सैनेटरी पैड

Sat, 29 May 2021 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 29 May 2021 01:25 AM IST
सार

पंजाब में शुक्रवार को उड़ान योजना का आगाज हो गया। योजना के अंतर्गत जरूरतमंद महिलाओं को सरकार मुफ्त सेनेटरी पैड उपलब्ध कराएगी। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से महिलाओं तक सेनेटरी पैड पहुंचाने की योजना है। एक आंगनबाड़ी केंद्र लगभग 50 लाभार्थियों को कवर करेगा। प्रत्येक लाभार्थी को हर माह अधिकतम नौ सेनेटरी पैड मिलेंगे।

विज्ञापन
Punjab government to provide free sanitary pads to needy under Udaan scheme
पंजाब में शुरू हुई उड़ान योजना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर राज्य में महिला सशक्तीकरण के लिए ‘उड़ान योजना’ की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य की जरूरतमंद परिवारों की महिलाओं और लड़कियों को हर महीने मुफ्त सेनेटरी पैड बांटे जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य भर में 1500 स्थानों पर लाइव प्रसारित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस से संबोधित करते हुए अरुणा चौधरी ने कहा कि इस नई योजना के अंतर्गत स्कूल छोड़ चुकी लड़कियां/स्कूल से बाहर की लड़कियां, कॉलेज न जाने वाली लड़कियां, बीपीएल परिवारों की महिलाएं, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाली और बेघर महिलाएं, टपरीवास परिवारों की महिलाएं और नीले कार्ड धारक और अन्य विभागों की किसी भी स्कीम के अंतर्गत मुफ्त/सब्सिडी वाले सेनेटरी पैड का लाभ नहीं ले रही महिलाओं को कवर किया जाएगा। इस पर 40.55 करोड़ रुपये सालाना का खर्च आएगा।
विज्ञापन


अरुणा चौधरी ने कहा कि लाभार्थियों को 27,314 आंगनबाड़ी केंद्रों के राज्य स्तरीय नेटवर्क द्वारा कवर किया जाएगा। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा लगभग 50 लाभार्थियों को कवर किया जाएगा, क्योंकि प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र के अधीन 400 परिवार आते हैं। हरेक लाभार्थी को हर महीने अधिक से अधिक 9 सेनेटरी पैड दिए जाएंगे। अरुणा चौधरी ने बताया कि पहले चरण में 27,314 आंगनबाड़ी केंद्रों के वर्करों और हेल्परों द्वारा 13,65,700 लाभार्थियों को कुल 1,22,91,300 सेनेटरी पैड बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed