{"_id":"5ecdef15d05a8477246cadf6","slug":"punjab-government-stopped-water-of-jammu-kashmir-madhopur-barrage-close","type":"story","status":"publish","title_hn":"झटकाः पंजाब ने रोका जम्मू-कश्मीर का पानी, सूचना दिए बिना बंद कर दिया माधोपुर बैराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झटकाः पंजाब ने रोका जम्मू-कश्मीर का पानी, सूचना दिए बिना बंद कर दिया माधोपुर बैराज
Wed, 27 May 2020 10:13 AM IST
खुशबू गोयल
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ/चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 May 2020 10:13 AM IST
सार
- धान की बुआई के वक्त रोका पानी
- कठुआ में 15 हजार हेक्टेयर में सिंचाई प्रभावित
- जम्मू-कश्मीर प्रशासन पंजाब के समक्ष उठाएगा मामला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
विस्तार
कोरोना और लॉकडाउन की मार झेल रहे किसानों को एक और झटका लगा है। पंजाब सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्रशासन को पूर्व सूचना दिए बगैर कठुआ नहर और रावी-तवी नहर का पानी रोक दिया है। इससे धान की रोपाई कर चुके और उसकी तैयारी कर रहे किसान संकट में आ गए हैं। कठुआ जिले की 15 हजार हेक्टेयर जमीन में होने वाली धान की खेती के इससे प्रभावित होने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर सिंचाई विभाग को मामला तब समझ में आया, जब नहरों में अचानक पानी सूख गया। उधर, जम्मू-कश्मीर प्रशासन अब इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष उठाने की तैयारी में है। पंजाब सरकार के जल प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव के आदेशानुसार, 24 मई से दो जून तक 10 दिन के लिए माधोपुर हेड वर्क्स में के गेटों की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई बंद रहेगी।
आसमान से बरसी आग, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, हरियाणा में हिसार तो पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म
विज्ञापन
यह आदेश उत्तरी भारत नहर और ड्रेनेज एक्ट 1987 के रूल 63 का हवाला देते हुए जारी किया गया है। 24 मई को पंजाब की ओर माधोपुर बैराज में जहां पानी की सप्लाई रंजीत सागर बांध से बंद कर दी गई है। वहीं इसके चलते कठुआ नहर और रावी-तवी नहर में भी सप्लाई नहीं हो पा रही है।
पंजाब सरकार ने माधोपुर बैराज में मरम्मत कार्य के चलते 24 मई से दो जून तक बंद करने का फैसला लिया है। इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। किसानों को वर्तमान में सिंचाई के लिए पानी की जरूरत होती है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।
- ब्रह्मज्योति, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग कठुआ