फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Heat wave in Haryana and Punjab: Mercury Touches 48 Degrees Celsius in Haryana

आसमान से बरसी आग, टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, हरियाणा में हिसार तो पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म

Wed, 27 May 2020 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/लुधियाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/रोहतक/हिसार/लुधियाना Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 May 2020 12:00 AM IST
सार

  • हरियाणा में दो दिन और पड़ेगी भीषण गर्मी, 28 से मौसम में बदलाव, अंधड़ के साथ होगी बारिश
  • राजस्थान के चूरू में पारा 50 डिग्री, उत्तर प्रदेश के बांदा में भी 48 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान 

विज्ञापन
Heat wave in Haryana and Punjab: Mercury Touches 48 Degrees Celsius in Haryana
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नौतपा के दूसरे ही दिन मंगलवार को हरियाणा में सूरज ने रौद्र रूप धारण कर लिया। प्रदेश के 13 जिलों में आसमान से आग बरसी। पूरा प्रदेश तीसरे दिन भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहा। हिसार देश का दूसरा सबसे अधिक गर्म जिला रहा। दस साल बाद हिसार में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


वहीं, राजस्थान में चूरू का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि उत्तर-प्रदेश के बांदा में भी पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में भी दो दिन ऐसी की गर्मी पड़ेगी। 28 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में व्यापक बदलाव आएगा। अंधड़ और बारिश का दौर 31 मई तक जारी रहेगा। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- पिता ने थमाई थी हॉकी, जुनून ने बनाया दुनिया का सितारा, पढ़ें- दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह की अनसुनी बातें
विज्ञापन
विज्ञापन


भीषण गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा और राजस्थान के लिए दो दिन का रेड अलर्ट जारी किया था। हिसार जिले के उकलाना कस्बे में पीपीई किट पहनकर ड्यूटी दे रहीं दो एमपीएचडब्ल्यू और दो आशा कार्यकर्ता गर्मी के चलते चक्कर खाकर गिर गईं। दोपहर के समय सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू की स्थिति रही। गर्म हवाओं ने तन को झुलसा दिया। तापघात के चलते उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बढ़ती गर्मी के साथ ही शहरों और गांवों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। बिजली की खपत भी बढ़ गई है। 

चूरू देश का सबसे गर्म स्थान

मंगलवार को सबसे ज्यादा गर्म इलाका राजस्थान का चूरू रहा। शहर का तापमान 50 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। दस साल में मई में दूसरा सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। इससे पहले 2016 में यहां का तापमान 50.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। 

हिसार में दस साल बाद पारा 48 डिग्री पर 
वर्ष 2010 में 26 मई को ही तापमान 48.1 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके बाद  2019 तक मई माह का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 47.8 डिग्री सेल्सियस 2016 में था। पिछले दस साल में दूसरी बार पारा 48 पर पहुंचा है। अब तक का रिकॉर्ड तापमान भी 26 मई के ही दिन 1998 को 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज है।

अब ज्यादा रखें सावधानी 

  • ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं
  • दोपहर के समय घर में ही रहें
  • नींबू, छाछ और शीतल पेयजल का सेवन करें 

आगे ऐसा रहेगा मौसम 

  • 27 मई - चंडीगढ़, पंचकूला और यमुनानगर को छोड़कर प्रदेश के शेष जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 
  • 28 मई - मौसम में परिवर्तन, गर्मी से आंशिक राहत। 10 जिलों में अंधड़, बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। 
  • 29 मई - अंधड़, बिजली गिरने व बारिश का पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। 
  • 30-31 मई - प्रदेश के 13 जिलों में तेज अंधड़, बारिश और बिजली गिरने का ऑरेंज अलर्ट। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। 
  • एक जून- आंशिक बादल, पारा चढ़ेगा। 


28 मई के बाद गिरेगा पारा 
देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। अगले दो दिन तक इसमें किसी राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 28 मई के बाद तापमान नीचे जाएगा। दिल्ली में 22 साल में दूसरी बार पारा 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले 2002 में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस था और 1998 में तापमान 46.5 तक चला गया था।  - डॉ. नरेश कुमार, वैज्ञानिक, आईएमडी, दिल्ली  

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान 

  • शहर         तापमान 
  • हिसार         48.0
  • नारनौल      46.0
  • सिरसा        45.9
  • रोहतक       44.3
  • अंबाला       44.2
  • करनाल      44.0
  • चंडीगढ़       43.1

पंजाब में फरीदकोट सबसे गर्म, 45.6 डिग्री के साथ तोड़ा रिकॉर्ड 
पंजाब में गर्मी का कहर जारी है। बढ़ते तापमान के कारण दिन के समय आसमान से आग बरस रही है। मंगलवार को गर्मी ने इस साल के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सूबे में फरीदकोट 45.6 डिग्री से. के साथ सबसे ज्यादा गर्म रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिन कोई राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है।

मंगलवार को पंजाब में पटियाला का तापामान 44.7, लुधियाना 44.1, अमृतसर 43.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी से डॉक्टर केके गिल का कहना है कि अभी गर्मी का कहर इसी तरह जारी रहेगा। दिन का तापमान कई जगह पर 47 से 48 डिग्री तक जा सकता है। 29 मई के बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed