{"_id":"6283b3768dad577579517781","slug":"punjab-government-removes-congress-appointee-director-of-pspcl","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: PSPCL के निदेशक पद से पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर के बेटे की छुट्टी, पूर्व सीएम चन्नी ने किया था नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: PSPCL के निदेशक पद से पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर के बेटे की छुट्टी, पूर्व सीएम चन्नी ने किया था नियुक्त
Tue, 17 May 2022 08:10 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 May 2022 08:10 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गगनदीप को पीएसपीसीएल का निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया था। नवंबर 2021 में चन्नी ने उक्त पद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नियुक्त आरपी पांडव को हटाकर गगनदीप को नई जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन
पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड
- फोटो : https://pspcl.in
विस्तार
भगवंत मान सरकार ने मंगलवार को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस के पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर के बेटे गगनदीप सिंह जलालपुर को पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के निदेशक (प्रशासन) पद के हटा दिया। गगनदीप जलालपुर को हटाने का आदेश तुरंत प्रभाव से जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब के राज्यपाल के हवाले से गगनदीप को हटाने का आदेश बिजली विभाग के प्रमुख सचिव ने जारी किया है। उल्लेखनीय है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गगनदीप को पीएसपीसीएल का निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया था। नवंबर 2021 में चन्नी ने उक्त पद पर कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा नियुक्त आरपी पांडव को उस समय हटाकर गगनदीप को नियुक्त किया था जब कैप्टन ने कांग्रेस छोड़ दी थी। गगनदीप को दो साल के लिए उक्त पद पर लगाया गया था। हालांकि उस समय भी कांग्रेस के कई नेताओं ने इस नियुक्ति का विरोध किया था।
विज्ञापन
पीएसपीसीएल में तबादलों पर रोक
आगामी धान के सीजन को ध्यान में रखते हुए पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) ने नियुक्तियों और तबादलों पर रोक लगा दी है। यह आदेश 17 मई से लागू हो गया है। पीएसपीसीएल की तरफ से अपने सभी विभागों को जारी पत्र में कहा गया है कि केवल प्रशासनिक आधार पर ही कोई नियुक्ति या तबादला संभव होगा, जिसके लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति अनिवार्य होगी।
विज्ञापन