फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab government has extended COVID-induced restrictions till June 15 with certain relaxations 

पंजाब: 15 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, कुछ राहतें भी मिलीं, अब शाम छह बजे तक खुलेंगी दुकानें

Mon, 07 Jun 2021 04:56 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 07 Jun 2021 04:56 PM IST
सार

सप्ताह में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। रविवार को भी नियमित कर्फ्यू जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
Punjab government has extended COVID-induced restrictions till June 15 with certain relaxations 
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder

विस्तार

पंजाब सरकार ने लॉकडाउन को 15 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि लोगों को कुछ राहतें भी दी गई हैं। इसमें शाम 6 बजे तक दुकानें खोली जा सकेंगी। 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ निजी कार्यालय खोले जा सकेंगे। वहीं सप्ताह में शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक रात का कर्फ्यू लागू रहेगा। रविवार को भी नियमित कर्फ्यू जारी रहेगा।

विज्ञापन
 
 

शनिवार को पंजाब में कोरोना संक्रमण से हुई 79 मौतों में अमृतसर में 7, बठिंडा में 8, फरीदकोट में 1, फतेहगढ़ साहिब में 2, फाजिल्का में 6, फिरोजपुर में 2, गुरदासपुर में 3, होशियारपुर में 3, जालंधर में 5, कपूरथला में 3, लुधियाना में 5, मानसा में 1, मोगा में 1, मोहाली में 5, मुक्तसर में 5, पठानकोट में 4, पटियाला में 6, रोपड़ में 1, संगरूर में 7, एसबीएस नगर में 2 और तरनतारन में 2 शामिल हैं। संक्रमण के राज्य में 1907 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पंजाब में कोरोना संक्रमण के बीच ब्लैक फंगस से हालात सुधर नहीं रहे हैं। शनिवार को पंजाब में ब्लैक फंगस से एक और मरीज ने दम तोड़ दिया। अब तक सूबे में 53 लोगों की इस गंभीर बीमारी से मौत हो चुकी है। सूबे के 22 जिलों में 369 मामले अब तक आ चुके हैं, जिनमें 47 मामले दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं। वर्तमान में ब्लैक फंगस से पीड़ित 294 मरीजों का इलाज प्राइवेट अस्पतालों में और 74 का सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में 369 इस बीमारी से पीड़ित मरीजों में 322 पंजाब से संबंधित हैं। अन्य 47 मरीज दूसरे राज्यों से संबंधित बताए जा रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed