{"_id":"56f6a4414f1c1b7521f14ec4","slug":"punjab-government-bus-service-prakash-singh-badal-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बस माफिया के अंत के लिए बादल राज का अंत जरूरी: आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बस माफिया के अंत के लिए बादल राज का अंत जरूरी: आप
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
बादल ने केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसों का कारण बन रहीं पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल परिवार की कंपनियों की बसों का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा है। पिछली कुछ प्रमुख घटनाओं का जिक्र करते हुए आप की ओर से कहा गया है कि पंजाब में सक्रिय बस माफिया के अंत के लिए बादल राज का अंत जरूरी है।
पार्टी के नेता सुखपाल सिंह खैरा और हिम्मत सिंह शेरगिल ने यहां जारी बयान में कहा है कि पंजाब के लोगों को सूबे में ट्रांस्पोर्ट पर एकाधिकार के खिलाफ एकजुट होकर झंडा उठाना चाहिए। आप नेताओं ने मोगा ऑर्बिट बस कांड के पीड़ित परिवार के एक और सदस्य की ओर से दोषियों को पहचानने से इंकार करने, जालंधर में डबवाली ट्रांसपोर्ट के स्टाफ की ओर से एक पत्रकार के साथ बदतमीजी करने और होशियारपुर में एक लग्जरी बस से एक स्कूटर स्वार को कुचलने जैसी घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
आरोप लगाया है कि सत्ताधारी बादल परिवार पिछली घटनाओं से कोई सबक नहीं लेना चाहता। शेरगिल और सुखपाल खैरा ने कहा है कि इससे दुर्भाग्यपूर्ण क्या होगा, जब राज्य में कानून-व्यवस्था लागू करने के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की बसों का स्टाफ कानून से खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने कहा बादल परिवार से जुड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनियों के विरुद्ध एक ही दिन में तीन अलग-अलग जगह से खबरें प्रकाशित होना कोई सामान्य घटना नहीं है। इसके लिए समूह पंजाबियों को गंभीरता से सोचना होगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार की घटना लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया पर सीधा हमला है। आप नेताओं ने कहा है कि ऑर्बिट कंपनी को अपने ड्राइवर-कंडक्टर व अन्य आरोपियों को उचित सजा दिलानी चाहिए थी, ताकि किसी अन्य ड्राइवर-कंडक्टर की लोगों के साथ बदसलूकी करने की हिम्मत न हो।