{"_id":"626649a1de886b43e559df1f","slug":"punjab-goverment-launches-toll-free-number-for-complaint-against-illegal-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान का बड़ा एक्शन: टोल फ्री नंबर किया जारी, आम लोग कर सकेंगे अवैध खनन की शिकायतें, गुप्त रहेगी पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान का बड़ा एक्शन: टोल फ्री नंबर किया जारी, आम लोग कर सकेंगे अवैध खनन की शिकायतें, गुप्त रहेगी पहचान
Mon, 25 Apr 2022 12:41 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:41 PM IST
सार
पंजाब में खनन विभाग से संबंधित कोई भी शिकायत हो तो टोल फ्री नंबर 1800 180 2422 पर दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में अवैध खनन पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने सोमवार को अवैध खनन की शिकायतों के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2422 जारी किया है। इस नंबर पर आम लोग शिकायत कर सकेंगे। शिकायतकर्ता की पहचान को गुप्त रखा जाएगा। अहम बात यह है कि टोल फ्री नंबर पर लोग रेत की अधिक कीमतों को लेकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
विज्ञापन
सरकार बनने से पहले और बाद में भी आम आदमी पार्टी लगातार अवैध खनन को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है। हाल ही में सूबा सरकार के खनन मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रोपड़ जिले में उपखनिज के अवैध भंडारण को लेकर छह स्टोन क्रशरों को सील कर दिया था। इसके बाद लगातार मुख्यमंत्री खुद अवैध खनन को लेकर विभागीय मंत्री के साथ मिलकर समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को पंजाब सरकार ने अवैध खनन को लेकर टोल फ्री नंबर जारी कर अपने मंसूबे इस मामले को लेकर बिल्कुल साफ कर दिए हैं।
विज्ञापन
खनन स्थलों पर नंबर लिखवाने का भी आदेश
रोपड़ के खेड़ा कलमोट इलाके में पिछले हफ्ते छह स्टोन क्रशर को सील करने के बाद पंजाब के खनन विभाग ने आम जनता की जानकारी के लिए सभी स्टोन क्रशरों को अपने खनन स्थलों पर 1800-180-2422 नंबर को प्रमुखता से लिखवाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन