फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Former CM Parkash Singh Badal Security Guard Dead Body Found

पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी का शव मिला, नहर से कार भी बरामद

Thu, 09 Jan 2020 06:54 PM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 09 Jan 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Punjab Former CM Parkash Singh Badal Security Guard Dead Body Found
पुलिस कर्मी का शव मिला।

पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी का शव गुरुवार को नहर से बरामद हुआ। बुधवार शाम को पुलिस ने मृतक कांस्टेबल हरजोत सिंह ढिल्लों निवासी गांव बादल की गाड़ी को नहर से ही बरामद किया था। गुरुवार को जोगानंद रोड पर स्थित नहर के ऊपर बने पुली से हरजोत का शव मिला। यह जगह वहां से एक किलोमीटर दूर है, जहां से गाड़ी मिली थी।

विज्ञापन


पुलिस ने फिलहाल मृतक के भाई के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की है। कांस्टेबल मंगलवार से अपनी गाड़ी के साथ लापता था। सहारा जनसेवा संस्था के सदस्य संदीप सिंह ने बताया कि संस्था के कंट्रोल रूम में गुरुवार सुबह सूचना मिली थी कि नहर में शव उतरा रहा है। संस्था सदस्य मौके पर पहुंचे और शव को निकाला। 
विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मौके पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पीए बलकरन सिंह और गुरचरन सिंह ने हरजोत सिंह पुत्र गुरजंट सिंह के तौर पर की। हरजोत पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल की सुरक्षा में तैनात था। इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। शव बरामद होने से कुछ देर बाद ही एसएसपी नानक सिंह नहर पर पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया। थाना कैंट प्रभारी इंस्पेक्टर नरिंदर कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही असल घटना के बारे में पता चलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बादल गांव के अकाली नेता रणजोध सिंह ने बताया कि बुधवार शाम को जब पुलिस ने हरजोत सिंह की गाड़ी को नहर से बरामद किया तो गाड़ी पानी में डूबी नहीं थी बल्कि पानी उसके टायरों तक ही था। इसके अलावा हरजोत के दोनों फोन पुलिस को उसकी गाड़ी से मिले हैं। जहां से हरजोत का शव मिला, वह जगह गाड़ी मिलने की जगह से करीब एक किलोमीटर दूरी पर है। ऐसे में मामला संदेहजनक है। 

पिता की जगह पर हुआ था भर्ती
कांस्टेबल हरजोत सिंह पिता गुरजंट सिंह की मौत के बाद मृतक आश्रित के आधार पर पुलिस में भर्ती हुआ था। मृतक के पिता गुरजंट सिंह सब इंस्पेक्टर थे और पूर्व मुख्यमंत्री बादल की सुरक्षा में ही तैनात थे। 

छह माह की मासूम के सिर से उठा पिता का साया 
करीब दो वर्ष पहले ही कांस्टेबल हरजोत सिंह की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गांव माना के एक सरकारी स्कूल में अध्यापक है। हरजोत की छह माह की बेटी है। 

बादल परिवार ने जताया गहरा दुख 
पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के अलावा पूरे बादल परिवार ने हरजोत की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया है। जैसे पूर्व मुख्यमंत्री को अपने सुरक्षा कर्मी के लापता होने के बारे में पता चला तो उन्होंने खुद पुलिस को फोन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed