फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab : Farmers protested in Birth Anniversary Function of Ex-PM Atal Bihari Vajpayee 

पंजाब में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती कार्यक्रम में हंगामा, किसानों ने तोड़ीं कुर्सियां

Fri, 25 Dec 2020 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 25 Dec 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab : Farmers protested in Birth Anniversary Function of Ex-PM Atal Bihari Vajpayee 
बठिंडा में आमने-सामने डटे भाजपा कार्यकर्ता और किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां एवं अन्य किसान यूनियनों ने शुक्रवार को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम पर पहुंच कर केंद्र के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड लगा रखे थे लेकिन किसान उन्हें तोड़कर अंदर घुस गए और कुर्सियां तोड़ दीं। मामला बढ़ता देख पुलिस बल ने बीच बचाव की कोशिश की तो भाजपा कार्यकर्ता पुलिस से उलझ गए। भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की भी हुई। 

विज्ञापन


किसान यूनियन के नेता हरजिंदर सिंह, सुखविंद्र सिंह ने कहा कि वे कृषि कानूनों को वापस करवाकर ही रहेंगे। भाजपा नेता सुनील सिंगला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने किसानों को रोकने के बजाय भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं पर लाठियां चला दीं। पांच महिला कार्यकर्ता घायल हो गईं और एक महिला का पैर टूट गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



डीजीपी दिनकर गुप्ता और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को इसकी जानकारी दी गई है। आईजी जसकरन सिंह ने कहा कि किसानों और भाजपा के बीच मामला निपट चुका है। दोनों पक्षों ने धरना समाप्त कर दिया है। किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। वहीं भाजपा नेता मोहन लाल गर्ग ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की शह पर किसानों ने स्वर्गीय वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम में खलल डाला है। भाजपा नेताओं ने फायर ब्रिगेड चौक पर सीएम का पुतला भी फूंका। 

किसानों ने जाम किया पठानकोट-अमृतसर हाईवे 

उधर, पठानकोट के हल्का भोआ से भाजपा की पूर्व विधायक सीमा कुमारी की कृषि कानूनों के हक में आयोजित बैठक का किसानों ने विरोध किया। बैठक स्थल तक न पहुंच पाने पर किसानों ने अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर जाम लगाकर नारेबाजी की। एएसपी रूरल आदित्य, डीएसपी सुखजिंदर सिंह, डीएसपी परमजीत सिंह सैनी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे।

किसान संगठन बैठक खत्म करने की जिद पर अड़े रहे। दो घंटे के जाम के कारण नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहनों को परमानंद से दीनानगर, नरोट जैमल सिंह रोड पर डायवर्ट करवा दिया गया। इसके कारण लोगों को 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। किसान जत्थेबंदियों ने सीमा कुमारी को तुरंत बैठक खत्म करने की चेतावनी दी। इस पर भाजपा ने किसानों द्वारा दिए गए समय पर मीटिंग खत्म कर दी।

अब आम लोगों को गुमराह कर रही भाजपा
किसान नेता और पुलिस पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष गुरदयाल सिंह सैनी, किसान भलाई वेलफेयर सोसायटी के प्रदेश उपाध्यक्ष हरदेव सिंह चिट्ठी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों के आंदोलन की अनदेखी की है। भाजपा के विधायक और पूर्व विधायक बैठकें कर किसानों के खिलाफ लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मनजीत सिंह झेला, पिशोरा सिंह, बावा सिंह माजरा, बक्शी सिंह, भोला सिंह फूलपुर, शिरोमणि अकाली दल हल्का भोआ के एससी सेल के जिला अध्यक्ष हरदीप कुमार फूलपुर, सरपंच मुकेश कुमार फूलपुर मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed