फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   punjab depty cm, sukhbir singh badal, punjab aap, sucha singh chotepur, punjab politics, punjab

'पंजाब में कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है, इस्तीफा दें डिप्टी CM'

Thu, 05 May 2016 12:42 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
punjab depty cm, sukhbir singh badal, punjab aap, sucha singh chotepur, punjab politics, punjab
सुच्चा सिंह छोटेपुर - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में कानून व्यवस्था जर्जर हो चुकी है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि डिप्टी सीएम को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। ये कहना है आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर का।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के पास गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी है और वह अपने विभाग को पूरी तरह ध्वस्त कर चुके हैं। एक जमाने में गैंगस्टर और गुंडागर्दी के किस्से यूपी और बिहार से सुनने को मिलते थे, लेकिन आज पंजाब में उससे भी बदतर हालात हो गये हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और गृह मंत्री सुखबीर सिंह बादल को राज्य की जर्जर कानून व्यवस्था और अपराधी सरगनों के संबंध में जानकारी नहीं हैं। सरकारी संरक्षण के बगैर अपराधी अपनी अपराधिक गतिविधियां नहीं चला सकता। यही कारण है कि राज्य का आम नागरिक डर एवं दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटेपुर ने कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की ताजा स्थिति पर कांग्रेस चुप बैठी है, क्योंकि कांग्रेस ने स्वयं अपराधी तत्व पाले हुए हैं। छोटेपुर ने कहा कि बेरोजगारी और नशाखोरी की पैदाइश गैंगस्टर सोशल मीडिया पर कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं।


उच्च पुलिस अफसरों को सरेआम धमकियां दे रहे हैं। यूपी-बिहार की तर्ज पर जेलों में बंद कुख्यात अपराधी तत्व मोबाइल फोन जैसी तमाम सुविधाएं ले रहे हैं और जेलों में बैठकर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। छोटेपुर ने जेल मंत्री सोहन सिंह ठंडल से भी इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed