फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Death News: Punjab corona latest updates in hindi, Punjab corona update, corona in Punjab

पंजाब में कोरोना ने 37 की और जान ली, एक दिन में 1746 पॉजिटिव मिले, 474 की हालत गंभीर

Fri, 28 Aug 2020 01:13 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़/पंजाब Published by: ajay kumar Updated Fri, 28 Aug 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
Punjab CoronaVirus Covid 19 Cases Death News: Punjab corona latest updates in hindi, Punjab corona update, corona in Punjab
पंजाब में कोरोना मामले - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में कोरोना से गुरुवार को 37 और मरीजों की मौत हो गई जबकि 1746 नए मरीज सामने आए हैं। सूबे में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1256 हो गई है। इसके अलावा अब तक राज्य में 47836 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस समय राज्य के विभिन्न अस्पतालों में दाखिल 15608 मरीजों में से 474 मरीज गंभीर हालत में हैं। इस बीच, गुरुवार को राज्य में 741 मरीजों के ठीक होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। अब तक राज्य में 30,972 कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिन 741 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई, उनमें जालंधर के 153, पटियाला के 119, अमृतसर के 70, बरनाला के 68, गुरदासपुर के 50, मुक्तसर के 45, संगरुर व फाजिल्का के 41-41, फतेहगढ़ साहिब के 37, पठानकोट के 35, होशियारपुर के 29, मानसा के 23, नवांशहर के 14, मोगा, कपूरथला व फरीदकोट के 4-4, बठिंडा व तरनतारन के 2-2 मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन


मुक्तसर : 21 लोग मिले संक्रमित 
मुक्तसर में अब तक कोरोना से आठ मौतें हो चुकी हैं। गुरुवार को 21 और संक्रमित सामने आए। सिविल सर्जन डॉ. हरि नारायण ने बताया कि जिले में अब तक 22,014 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें से 19,410 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 733 लोग संक्रमित मिले हैं। डॉ. सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को 379 की रिपोर्ट आई है। इसमें से 358 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 21 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गुरुवार को आए पॉजिटिव मरीजों में तीन मरीज मुक्तसर, नौ मरीज मलोट, दो गिद्दड़बाहा, एक गांव खुड्डियां, एक जंडवाला, दो दोयदा, एक गांव भलाईआना, एक गांव किल्लियांवाली, एक थेहड़ी में मिला है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट जिले में कोरोना ब्लास्ट, 78 व्यक्ति मिले संक्रमित

फरीदकोट में गुरुवार को कोरोना के एक ही दिन में सबसे ज्यादा 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर कुमार व मीडिया इंचार्ज डॉ. प्रभदीप सिंह चावला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 20 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया। जिले में अब कोरोना के कुल 985 मरीजों में से 527 ठीक हो चुके हैं, जबकि 10 की मौत हो चुकी है। अभी 448 एक्टिव केस हैं। 

पठानकोट में 2 की मौत, 58 संक्रमित मरीज मिले
पठानकोट में गुरुवार को 58 कोरोना संक्रमित मरीज मिले, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। संक्रमित मिले मरीजों में 49 लोग पठानकोट से संबंधित हैं। वहीं संक्रमित 9 लोग अन्य जिलों से संबंधित हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों में रामा मंडी की 60 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय अबरोल नगर निवासी व्यक्ति शामिल है। दोनों का इलाज अमृतसर जीएनडीएच में चल रहा था। एसएमओ डॉ. भूपिंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को चिंतपूर्णी मेडिकल अस्पताल में आइसोलेट चल रहे 35 मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया। जिले में 290 केस एक्टिव चल रहे हैं।

बठिंडा: कोरोना से तीन और की मौत, 70 नए मामले आए 
बठिंडा में कोरोना से गुरुवार को तीन और व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि 70 नए कोरोना संक्रमित केस मिले हैं। इसकी पुष्टि डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने की। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 28 हो गई है। डिप्टी कमिश्नर बी श्रीनिवासन ने बताया कि बुधवार को 70 लोग ठीक हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस 663 हैं।

संगरूर में कोरोना से पांच लोगों की मौत, 64 केस मिले

संगरूर में गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 64 नए मामले सामने आए। जिले में 393 एक्टिव मामले हैं। इसके बाद संगरूर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 81 हो गई है। नए आए मामलों में अहमदगढ़ में 4, अमरगढ़ में 7, भवानीगढ़ में 3, धूरी में 4, फतेहगढ़ पंजगराइयां में 3, कौहरियां में 3, लौंगोवाल में 4, मालेर कोटला में 1, संगरूर में 16, शेरपुर में 11 और मूनक में 1 मामला आया है। दूसरी तरफ 41 व्यक्तियों ने कोरोना को मात दी है।

डॉक्टर दंपती को हुआ कोरोना, 16 नए मामले आए
मानसा में गुरुवार को कोरोना के 16 नए मामले आने के बाद एक डॉक्टर दंपती व एक अन्य डॉक्टर समेत 16 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं छह लोगों को छुट्टी दे दी गई। मानसा में आए 16 नए मरीजों में मानसा के 14 जबकि ख्याला ब्लाक में 2 मरीज हैं। बताया जा रहा है कि शहर में निजी अस्पताल चला रहे डॉक्टर दंपती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। 

पटियाला में कोरोना से चार की मौत, 181 नए संक्रमित आए
पटियाला में गुरुवार को कोरोना से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 181 नए कोविड पॉजिटिव केस सामने आए। इस तरह से जिले में अब कुल कोविड पॉजिटिव केसों की संख्या 5598 हो गई है, जबकि मौतों का आंकड़ा 139 पहुंच गया है। सिविल सर्जन डॉ. हरीश मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार को जो 181 कोविड पॉजिटिव केस सामने आए, उनमें 45 पटियाला शहर से हैं, जबकि 76 समाना, 18 राजपुरा, 16 नाभा, एक पातड़ां और 25 विभिन्न गांवों से हैं। इनमें दो सेहतकर्मी भी शामिल हैं। गुरुवार को कोविड से जिन चार लोगों की मौत हुई हैं, उनमें दो पटियाला शहर से हैं, जबकि एक पातड़ां, एक ब्लाक कालोमाजरा से है। 

समाना धागा फैक्ट्री के 67 मुलाजिम निकले कोरोना पॉजिटिव

समाना स्थित एक धागा फैक्ट्री में गुरुवार को एक साथ 67 मुलाजिम कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दरअसल इस फैक्ट्री के तीन मुलाजिम कोविड पॉजिटिव रहे थे। जिसके बाद जब बाकी मुलाजिमों के सैंपल लेकर जांच की गई, तो 67 संक्रमित पाए गए। सीएमओ ने जिले के सभी फैक्ट्री व कारखानों के मालिकों को अपील की है कि वह अपने मुलाजिमों जिनमें कोविड लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सांस में तकलीफ आदि पाए जाते हैं, उनकी तुरंत कोविड जांच कराई जाए। क्योंकि इन संस्थाओं में ज्यादा गिनती में मुलाजिम होने कारण संक्रमण का जल्द व ज्यादा फैलने का खतरा रहता है।

जिले में कोरोना से दो मौत, 50 संक्रमित मिले
फिरोजपुर में गुरुवार को कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि पचास लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिले में अब कोरोना पीड़ितों की संख्या 1728 हो गई है, इनमें से एक्टिव केस 761 हैं, जिनका गुरुहरसहाए और फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिरोजपुर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 30 हो चुकी है।

अमृतसर में छह इलाके माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित

अमृतसर में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन ने छह इलाकों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां कर्फ्यू लगा दिया है। इन इलाकों में शिमला मार्केट, ब्रह्मनगर लारेंस रोड, जवाहर नगर, गोकुल विहार की गली नंबर 3 व कटरा बगिया शामिल है। प्रशासन ने यह इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित किए हैं। 

एडीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इन इलाकों में जरूरी वस्तुओं को छोड़ सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश अगले 10 दिनों तक लागू रहेंगे। एडीसी डॉ. अग्रवाल ने फेसबुक लाइव में कहा कि पहले जिले में प्रतिदिन 50 संक्रमित होने के मामले सामने आ रहे थे लेकिन 24 अगस्त को यह आंकड़ा 100 से ज्यादा हो गया। यह आंकड़ा चिंता और चिंतन का विषय है।

फाजिल्का: कोरोना से नौवीं मौत
फाजिल्का में कोरोना से गुरुवार को नौवीं मौत हुई। बुधवार को फाजिल्का में कोरोना के 22 मामले सामने आए। इनमें से 12 केस अबोहर से संबंधित थे। इन केसों में से कुछ की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया गया था। सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. गगनदीप सिंह ने बताया कि अब तक फाजिल्का में 740 कोरोना के केस आ चुके हैं। इनमें से 517 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। अभी 217 एक्टिव केस हैं। 9 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed