फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab congress President Navjot Singh Sidhu targets Arvind Kejriwal

Punjab Elections 2022: सिद्धू बोले- केजरीवाल मुझे बुलाने की कोशिश करते हैं, दिल्ली मॉडल फेल इसलिए पंजाब का ले रहे सहारा

Wed, 12 Jan 2022 04:10 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 12 Jan 2022 04:10 PM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि केजरीवाल पर पंजाब के लोग भरोसा नहीं करेंगे। वह पहले बोलते हैं फिर माफी मांगते हैं। मैं केजरीवाल की तरह माफी मांग कर भागनेवाला नहीं हूं। पंजाब के लोगों की भलाई करता रहूंगा। 

विज्ञापन
Punjab congress President Navjot Singh Sidhu targets Arvind Kejriwal
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि राजनीति में विश्वास से बड़ी कोई पूंजी नहीं है। कांग्रेस का पंजाब मॉडल पंजाब के लोगों का है। अरविंद केजरीवाल पहले कहते थे कि पंजाब में नकली केजरीवाल घूमते हैं लेकिन अब नकली सिद्धू घूम रहे हैं। हमारे पंजाब मॉडल के बाद उन्होंने भी पंजाब मॉडल पेश किया है। इससे पहले वह दिल्ली मॉडल की बात करते थे। अगर दिल्ली मॉडल इतना ही सफल था तो उनको प्रचार करना चाहिए। ये बातें नवजोत सिंह सिद्धू ने एक निजी चैनल के इंटरव्यू में कही।

विज्ञापन


नशे के मामले में केजरीवाल ने लिया यूटर्न
नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने 2017 का विधानसभा चुनाव नशे के मुद्दे पर लड़ा था। हर रैली में नशा खत्म करने की बात कही लेकिन बाद उन्होंने इस मामले में माफी तक मांग ली। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुझे आप में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं ऐसे लोगों के साथ क्यों जाऊंगा।
विज्ञापन


पिछली बार डिप्टी सीएम बनने तक का ऑफर दिया था। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि अरविंद केजरीवाल झोले में दिल्ली मॉडल लेकर आए थे लेकिन झोला फट गया और वह गिर गया। अंत में पंजाब मॉडल ही लाना पड़ा। सिद्धू ने कहा कि मैं दोहरे मापदंड वालों के पास नहीं जाऊंगा। केजरीवाल गिरगिट से ज्यादा भी रंग बदलते हैं। उन्होंने दिल्ली में रोजगार का वादा नहीं निभाया। सिद्धू ने केजरीवाल से सतलुज-यमुना लिंक नहर पर उनका रुख भी पूछा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में पीएम की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं
प्रधानमंत्री की सुरक्षा पर नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि फिरोजपुर में खाली कुर्सियां थीं। यहां प्रधानमंत्री खाली कुर्सियों को क्या संबोधित करते। पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा का कोई मसला नहीं है। उन्होंने रैली में लोगों के नहीं आने पर इससे बचने का यह बहाना बनाया है। उनकी जान को कोई खतरा नहीं था। 70 हजार कुर्सियों में सिर्फ 700 लोग थे। यही वजह है कि पीएम ने यह बहाना बनाया है। प्रधानमंत्री सबके हैं, मेरे भी हैं। पीएम के रूप में मैं उनका सम्मान करता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed