फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Congress President Navjot Sidhu launch Punjab Model in Chandigarh

सिद्धू ने पेश किया पंजाब मॉडल: पोस्टर से चन्नी की फोटो गायब, कहा- आलाकमान नहीं पंजाब के लोग तय करेंगे सीएम चेहरा

Tue, 11 Jan 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 Jan 2022 02:36 PM IST
सार

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में नवजोत सिद्धू ने आरोप लगाया कि अभी तक के मुख्यमंत्रियों ने पंजाब को ठेके पर चलाया। माफिया अभी तक पंजाब को चलाता आ रहा है। ये पंजाब मॉडल फिर से पंजाब को अपने वास्तविक स्वरूप में लेकर आएगा।

 

विज्ञापन
Punjab Congress President Navjot Sidhu launch Punjab Model in Chandigarh
चंडीगढ़ में नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस। - फोटो : twitter @sherryontopp

विस्तार

कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र से पहले ही पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना पंजाब मॉडल पेश कर दिया। इस दौरान उन्होंने दो टूक में कहा कि पंजाब कांग्रेस का मुख्यमंत्री चेहरा आलाकमान नहीं पंजाब के लोग तय करेंगे। उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी के जनरल सेक्रेटरी से भी इसको लेकर बात कर ली है। इसी पर पंजाब के साथ-साथ मेरा भविष्य भी टिका हुआ है। मैं इससे समझौता नहीं करूंगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस प्रधान ने कहा कि जिस चीज के लिए वह 17 साल से लड़ाई करते आ रहे हैं, आज उसी की बात करूंगा। अभी तक हर कोई यह कहता रहा है कि पंजाब का खजाना खाली है लेकिन कोई भी इसके लिए रोडमैप नहीं बता रहा। पंजाब मॉडल में वह सब कुछ है जो पिछड़ रहे पंजाब को आगे की ओर लेकर जाएगा। 
विज्ञापन


आने वाले पांच साल में पंजाब मॉडल पर ही सरकार चलेगी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर सियासी हमला करते हुए सिद्धू ने कहा कि अभी तक सिर्फ फ्री के लॉलीपॉप ही राज्य में बांटे जा रहे हैं। यह फ्री की घोषणाओं के लिए पैसा कहां से आएगा, इस पर अभी तक कोई भी धरातल पर काम नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब को ठेके पर चलाया जा रहा है। रेत के मूल्य कम करने की घोषणा तो कर दी गई लेकिन ठेकेदारों के कारण लोगों को अभी 15 से 20 हजार रुपये प्रति ट्रॉली रेत के लिए खर्च करने पड़ रहे हैं। माफिया अब भी पंजाब में सरकार को संचालित कर रहा है। यहां की सरकारों ने पंजाब को ठेके पर दे दिया, जिसके कारण राज्य को आर्थिक तौर पर काफी नुकसान हुआ है। 

पंजाब मॉडल सिर्फ आम लोगों के लिए बनाया गया है। इसमें माफिया को समाप्त कर सूबे की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का काम किया जाएगा। उन्होंने पंजाब मॉडल को सबसे बेहतर बताते हुए चुनौती दी कि यदि किसी के पास इससे बेहतर मॉडल है तो वह मुझसे आकर बहस कर सकता है।


पोस्टर से गायब दिखे चन्नी
पंजाब मॉडल पेश करते वक्त नवजोत सिंह सिद्धू के पोस्टर से सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो गायब रही। पोस्टर में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी ही नजर आए। वहीं सिद्धू की बड़ी तस्वीर लगी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed