फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab congress president issue

बाजवा की कुर्सी पर 'लाल' लकीर क्यों? 2 कारण

Mon, 02 Mar 2015 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 02 Mar 2015 12:47 PM IST
विज्ञापन
punjab congress president issue

पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान प्रताप सिंह बाजवा की कुर्सी डगमगा रही है। इसके मुख्य 2 कारण सामने आ रहे हैं। प्रताप सिंह बाजवा को साल 2013 में प्रदेश की प्रधानगी सौंपी गई थी। उसके बाद से वह लगातार विवादों में घिरे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते ही बाजवा के खिलाफ जमकर बगावत हुई। बड़ी संख्या में नेताओं ने इस्तीफे दिए। इस बीच हाईकमान को जांच के लिए कमेटी गठित करनी पड़ी। उनकी अगुवाई में पार्टी तीन चुनाव लगातार हारी। लोकसभा, दो उपचुनाव और अब निकाय चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा।
विज्ञापन


बाजवा गुट और कैप्टन गुट में बंटी कांग्रेस
निकाय चुनाव में भी पार्टी का टिकट बंटने को लेकर उनका जमकर विरोध हुआ। पिछले दिनों राहुल गांधी की मीटिंग में ज्यादातर विधायकों ने खुलकर कह दिया था कि बाजवा की अगुवाई में अगला विधानसभा चुनाव नहीं जीता जा सकता। उनकी मांग थी कि इसकेलिए कैप्टन अमरिंदर सिंह को आगे लाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजवा को जीवनदान की उम्मीद

punjab congress president issue

बाजवा के हिमायती राष्ट्रीय सचिव हरीश चौधरी समेत कुछ नेता यह ऐलान फिलहाल टालने में लगे हैं। उनकी कोशिश है कि किसी तरह पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लौटने तक घोषणा टाल दी जाए।

उन्हें इस बात की आस है कि राहुल स्थिति संभाल लें और बाजवा को जीवनदान मिल जाए। वहीं कैप्टन अमरिंदर सिंह गुट इस कोशिश में लगा है कि प्रधानगी उन्हें मिल जाए।

अगर ऐसा नहीं होता है तो कम से कम लाल सिंह की नियुक्ति के साथ ही कैप्टन को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन घोषित कर दिया जाए।

लाल सिंह को बुलाया दिल्ली

punjab congress president issue

लाल सिंह को बाजवा की जगह पंजाब कांग्रेस की प्रधानगी सौंपा जाना लगभग तय है। चर्चा है कि जल्द ही इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक हाईकमान ने शुक्रवार को लाल सिंह को दिल्ली बुलाया था, जहां पार्टी प्रधान सोनिया गांधी के सियासी सलाहकार अहमद पटेल और राष्ट्रीय महासचिव शकील अहमद ने लाल सिंह से बातचीत की।

सूत्रों के मुताबिक उन्होंने लाल सिंह से पूछा है कि क्या वह प्रधानगी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं या फिर क्या वह सभी गुटों को साथ लेकर चल सकेंगे। इस पर लाल सिंह ने हामी भर दी है। ऐसे में अब मामले की फाइल सोनिया गांधी के पास भेज दी गई है।

हालांकि लाल सिंह की नियुक्ति पर कैप्टन धड़े को आपत्ति नहीं होगी। लाल सिंह पहले भी 2009 में कुछ समय के लिए कार्यकारी प्रधान रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed