फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM expresses regret in front of PM Modi in security lapse case

सुरक्षा चूक: तुम सलामत रहो कयामत तक और खुदा करे कि कयामत ना हो, ये कहकर चन्नी ने जताया खेद

Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 14 Jan 2022 12:00 AM IST
सार

कोरोना की समीक्षा को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षा चूक मामले में खेद जताया है।  

विज्ञापन
Punjab CM expresses regret in front of PM Modi in security lapse case
पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पिछले दिनों राज्य के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर खेद प्रकट किया है। चन्नी ने उनकी सलामती की कामना करने के लिए एक शेर भी पढ़ा। चन्नी ने कहा कि ‘तुम सलामत रहो कयामत तक और खुदा करे कि कयामत ना हो‘। यह खेद उन्होंने कोरोना संक्रमण को लेकर आयोजित हुई एक बैठक में मोदी के सामने जताया।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना की स्थिति पर समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री की ओर से गुरुवार को बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक के दौरान चन्नी ने उनके दीर्घायु होने की कामना भी की। बैठक में चन्नी ने मोदी से कहा कि उनके पंजाब दौरे के दौरान जो कुछ भी हुआ उसका उन्हें खेद है, क्योंकि देश का प्रधानमंत्री होने के नाते वह उनके लिए बहुत सम्मानित हैं। 
विज्ञापन


चन्नी पहले भी इस घटना को लेकर खेद जता चुके हैं लेकिन साथ ही वह यह भी कहते रहे हैं कि प्रधानमंत्री की जान को कोई खतरा नहीं था। कुछ मौकों पर तो उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री का मजाक भी उड़ाया। पांच जनवरी को फिरोजपुर में किसानों की ओर से मार्ग अवरुद्ध करने के बाद प्रधानमंत्री का काफिला एक फ्लाईओवर पर करीब 20 मिनट तक रुका रहा था। घटना के बाद प्रधानमंत्री को पंजाब में रैली सहित अन्य कार्यक्रमों में भाग लिए बगैर ही लौटना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed