फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi unfurls the national flag on the 73rd Republic Day

गणतंत्र दिवस: मोहाली में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित और जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फहराया तिरंगा

Wed, 26 Jan 2022 11:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 26 Jan 2022 11:15 AM IST
सार

पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मोहाली में 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi unfurls the national flag on the 73rd Republic Day
मोहाली में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने फहराया तिरंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को जालंधर में 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री चन्नी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, समानता, मानवीय गरिमा और एकता के मूल मूल्यों को याद रखना महत्वपूर्ण है, जो हमारे संविधान के आधार हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का संकल्प लें। 

विज्ञापन


मोहाली में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
मोहाली के फेस छह के सरकारी कॉलेज में बुधवार को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। समागम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि आज हम अपना गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। हमें कोशिश करनी चाहिए कि सरकार द्वारा मुहैया कराई जा रही सुविधाएं प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। ताकि किसी को भी किसी तरह कोई दिक्कत न आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश कोरोना महामारी से निपटने में भी जुटा हुआ है। टीकाकरण की रफ्तार काफी अच्छी चल रही है। तरनतारन में मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब पुलिस के चार अफसरों को राष्ट्रपति पुलिस पदक
पंजाब पुलिस की शानदार सेवाओं के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 73वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राज्य पुलिस के उन अधिकारियों/ कर्मचारियों के नामों का एलान किया है, जिन्हें विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक (पीपीएमडीएस) और सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक (पीएमएमएस) से सम्मानित किया जाएगा। एडीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) नरेश कुमार और एडीजीपी (इंटेलिजेंस) अमरदीप सिंह राय सहित दो अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) रैंक के अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।


एक आईपीएस अधिकारी पुलिस आयुक्त (सीपी) अमृतसर सुखचैन सिंह गिल, डीआईजी स्पेशल टास्क फोर्स संजीव कुमार रामपाल और चार पीपीएस अधिकारी, जिनमें कमांडेंट पीआरटीसी जहांखेला हरप्रीत सिंह मंडेर, एसपी इन्वेस्टिगेशन होशियारपुर रविंदर पाल सिंह, एसीपी हेडक्वार्टर जालंधर सुभाष चंद्र अरोड़ा और उपाधीक्षक (सुरक्षा) जिला जेल रूपनगर, उन 15 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक के लिए चुना गया है। 

शेष अधिकारियों में इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह, इंस्पेक्टर ओंकार सिंह बराड़, इंस्पेक्टर जगप्रीत सिंह, महिला इंस्पेक्टर बलविंदर कौर, एसआई अरुण कुमार, एएसआई संदीप कुमार, एएसआई गुरमुख सिंह और एएसआई अमरीक चंद शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब वीके भावरा ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और पुलिस बल को और अधिक समर्पण एवं लगन से काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed