फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi breaks into Bhangra in LPU

जालंधर: पंजाब सीएम चन्नी ने छात्रों संग एलपीयू में किया भंगड़ा, कहा- मैंने एनसीसी भी की, मेरे पास सर्टिफिकेट है

Tue, 04 Jan 2022 06:28 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 04 Jan 2022 06:28 PM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का अलग अंदाज मंगलवार को एक बार फिर लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में देखने को मिला। सीएम ने यहां छात्रों के साथ भंगड़ा किया। छात्रों ने भी सीएम के साथ भंगड़े का खूब लुफ्त उठाया।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi breaks into Bhangra in LPU
छात्रों संग डांस करते सीएम चन्नी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बे-हिम्मते ने ओ जेहड़े शिकवा करन मुकद्दरां दा, उगन वाले उग पैंदे ने सीना फाड़ के पथरां दा....। मंगलवार को यह शेर किसी शायर ने नहीं, बल्कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में पंजाब सरकार रोजगार गारंटी प्रगति स्कीम के तहत युवाओं के लिए नई घोषणाएं करने पहुंचे थे। 

विज्ञापन


एलपीयू पहुंचने पर उन्होंने जहां इस स्कीम के अंतर्गत कई घोषणाएं कीं, वहीं कार्यक्रम के अंत में उन्होंने विद्यार्थियों के बीच जाकर उनके साथ भंगड़ा भी किया। मुख्यमंत्री के साथ छात्रों ने भंगड़े का खूब लुफ्त उठाया और जमकर मुख्यमंत्री के साथ भंगड़ा किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह बाकी राजनीतिक दलों की तरह फार्म भरवाने या वादे करने में यकीन नहीं रखते हैं। वह जो वादा कर रहे हैं वह किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं बल्कि सरकार की गांरटी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह युवाओं के लिए जो घोषणाएं करके जा रहे हैं, वह मात्र घोषणाएं ही नहीं है, इनको कैबिनेट की मीटिंग में अमली जामा पहना दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने जब एलपीयू में प्रवेश किया तो देखा कि एनसीसी के विद्यार्थी उन्हें लेने आए हैं तो वह परेड कर रहे थे। मैं भी इन विद्यार्थियों के साथ-साथ परेड करने लग पड़ा, क्योंकि मैं एनसीसी करता रहा हूं, मेरे पास सर्टिफिकेट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मेरे राजनीतिक विरोधी कहेंगे कि अब यह एनसीसी भी करने लग पड़ा तो मैं उनको कहना चाहता हूं कि मैंने एनसीसी की है, चाहे मेरे सर्टिफिकेट देख लें। विरोधी दलों को कुछ न कुछ कहने का बहाना चाहिए और कुछ नहीं है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलपीयू और एलपीयू के छात्रों की जमकर तारीफ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed