फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi will Visit Shri Kartarpur Gurudwara with his Cabinet

Kartarpur Corridor: मंत्रियों के साथ श्री करतारपुर साहिब पहुंचे सीएम चन्नी, कल व परसों डिप्टी सीएम टेकेंगे माथा

Thu, 18 Nov 2021 08:43 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेरा बाबा नानक (बटाला) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 08:43 AM IST
सार

कोरोना की वजह से बंद करतारपुर कॉरिडोर बुधवार को 20 महीने बाद खोला गया था। बुधवार को करतापुर कॉरिडोर से होते हुए कुछ श्रद्धालु पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के लिए गए थे। 

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi will Visit Shri Kartarpur Gurudwara with his Cabinet
डेरा बाबा नानक की इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर पहुंचे सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और प्रशासनिक अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करतारपुर कॉरिडोर पर गुरुवार सुबह 9:00 बजे से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। इन श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करेगा। श्रद्धालु डेरा बाबा नानक से कॉरिडोर पर स्थित आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) तक अपने निजी वाहनों से पहुंचे। दर्शन करने जा रही संगत के चेहरों पर अलग ही जोश देखने को मिला। 

विज्ञापन


वहीं बॉर्डर एरिया होने के कारण बटाला पुलिस द्वारा सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए। बीएसएफ और पुलिस मिलकर क्षेत्र की सुरक्षा में जुटी रही। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार करीब 12:00 बजे डेरा बाबा नानक क्षेत्र स्थित इंडियन आर्मी की काहलवां छावनी में बने हेलीपैड पर लैंड किया। इसके बाद सीएम की कारों का काफिला कॉरिडोर की तरफ चल पड़ा। इसके बाद सीएम सीधा आईसीपी (इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट) पर पहुंचे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


                                                                    फोटो- एएनआई
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्र सिंगला, कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक श्री हरप्रताप सिंह अजनाला और गुरदासपुर से विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा और उनके पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान के नारोवाल में स्थित पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेका।



इस मौके पर मौजूद गुरदासपुर के विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि वह अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं क्योंकि उन्हें संगत के साथ जाकर गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। गुरुद्वारा साहिब में दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ तीन कैबिनेट मंत्री, दो विधायक जा रहे हैं। आज उनके 17 सदस्य दर्शनों के लिए जा रहे हैं। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और शनिवार को उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी श्री करतारपुर साहिब जाएंगे। वह गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर दिल्ली सीमा पर बैठे अपने किसानों के लिए भी अरदास करेंगे।


भारत-पाक के बीच अच्छे संबंध होना जरूरी: राणा गुरजीत
कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने कहा कि कोरोना की वजह से करीब डेढ़ साल यह कॉरिडोर बंद रहा। वह वाहेगुरु से यही अरदास करते हैं कि अब यह कॉरिडोर हमेशा खुला रहे। भारत-पाकिस्तान के संबंध बढ़िया बनें ताकि दोनों देशों में औद्योगिक व्यापार शुरू हो सके।

तीनों कृषि कानूनों के रद्द होने की अरदास की: सिंगला
कैबिनेट मंत्री विजय इंद्र सिंगला ने कहा कि वे सभी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि आज मुझे दूसरी बार श्री करतारपुर साहिब के दर्शन का मौका मिला और वह अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग तीनों कृषि कानून जल्द रद्द होने की अरदास करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed