{"_id":"614bfbb68ebc3efd5a76de48","slug":"punjab-cm-channi-meets-with-haryana-cm-manohar-lal-says-he-will-develop-the-region-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले पंजाब के नए सीएम, कहा-मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलाकात: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिले पंजाब के नए सीएम, कहा-मिलकर करेंगे क्षेत्र का विकास
Thu, 23 Sep 2021 10:54 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:54 AM IST
सार
मनोहर लाल ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री चन्नी का बुके भेंट कर सम्मान किया। मनोहर ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि वे दोनों राज्यों की तरक्की में सहयोग देंगे। सीएम मनोहर लाल ने चन्नी को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति, रथ व शॉल भी भेंट किया।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिले पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार शाम भेंट की। दोनों नेताओं ने क्षेत्र के समक्ष विकास के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई। गौरतलब है कि चन्नी सीएम बनने के बाद पहली बार मनोहर लाल से शिष्टाचार भेंट करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
अपने साथ मिठाई लेकर आए चन्नी ने पहले सीएम मनोहर लाल का मुंह मीठा करवाया। इसके बाद मनोहर लाल ने पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देकर बुके भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए एक-दूसरे का सहयोग करने से पीछे नहीं हटेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि वे आपसी प्रेम, सद्भाव एवं सहयोग से मिलकर एक-दूसरे की तरक्की में सहयोग देंगे। सीएम मनोहर लाल ने चन्नी को श्रीमद्भागवत गीता की प्रति, रथ व शॉल भी भेंट किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- कुर्सी से हटे कैप्टन का खौफ बरकरार: बसों और दफ्तरों से पुराने सीएम के पोस्टर हटाने में लगी चन्नी सरकार, करीबियों पर भी वार
विज्ञापन
कैप्टन के इस्तीफे के बाद सीएम बने हैं चन्नी
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा दिए जाने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने सोमवार को नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। चरणजीत पंजाब के चमकौर विधानसभा सीट से तीसरी बार विधायक चुनकर आए हैं। वे पंजाब के पहले दलित सीएम बने हैं। उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे राहुल गांधी भी शामिल हुए थे।
चन्नी को उम्मीद, दोस्ती और सहयोग की भावना से मिलकर करेंगे काम
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से मिलने की जानकारी चन्नी ने अपने टि्वटर अकाउंट पर भी दी है। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल से भेंट की। उम्मीद है कि पंजाब और हरियाणा दोस्ती और सहयोग की भावना के साथ मिलकर काम करेंगे। चन्नी ने सीएम बनने के बाद अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में माथा टेका था। इसके बाद वे दुर्गियाना मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ गए थे।