फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM captain amarinder singh on Panchkula Incident

मंगलवार तक बंद रहेगा इंटरनेट, सीएम कैप्टन बोले- मरने वालों में से 7 पंजाबी

Sun, 27 Aug 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Aug 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM captain amarinder singh on Panchkula Incident
Captain Amarinder Singh
डेरा प्रमुख को सोमवार को सीबीआई कोर्ट की ओर से सुनाई जाने वाली सजा के मद्देनजर पंजाब के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त कर लिए गए हैं। आवश्यकता पड़ने पर सोमवार को राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में दोबारा कर्फ्यू लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन


शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला में डेरा समर्थकों की ओर से की गई हिंसा के दौरान मारे गए 29 लोगों में से अब तक जिनकी शिनाख्त हुई है, उनमें सात पंजाब के निवासी थे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मारे गए सात लोगों के संस्कार को अमन-सुरक्षा के साथ यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा से अब तक मिली जानकारी के अनुसार, वहां हिंसा में घायल हुए 250 लोगों में 45 पंजाब के हैं।
विज्ञापन


पंजाब भवन में शनिवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब में मोबाइल डाटा सेवाओं पर पाबंदी मंगलवार तक रखने का निर्णय लिया गया है। राज्य में हिंसा व आगजनी की छिटपुट वारदातों में 19 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा डेरा मुखी को सजा सुनाए जाने तक ऐसे लोगों की धरपकड़ जारी रहेगी, जो डेरा समर्थकों को भड़का सकते हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब में बीती रात से किसी भी जगह कोई दुखद घटना का समाचार नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीते दिन सूबे के कुछ इलाकों में घटीं मामूली घटनाओं में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि सूबे के जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया था, उनमें से तीन जिलों में कर्फ्यू पूरी तरह हटा दिया गया, जबकि बाकी स्थानों पर कर्फ्यू में ढील दी गई है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को जमीनी हालात के मुताबिक कर्फ्यू संबंधी फैसला लेने के अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 में से 3 शहरों में कर्फ्यू पूरी तरह हटा

Punjab CM captain amarinder singh on Panchkula Incident
Ram Rahim Verdict
एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को सूबे में हिंसा में जायदाद के हुए नुकसान की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। यह सूची पंजाब सरकार पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में पेश करेगी, जिसके लिए हाईकोर्ट की ओर से नुकसान की लागत डेरा सच्चा सौदा से वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की बड़ी गलती पंचकूला में लोगों का भारी जमाव होने देना है और हरियाणा सरकार इस एकत्रता को रोकने में नाकाम रही।

पंचकूला में डेरा प्रेमियों को ले जाने वाली गाड़ियों को पंजाब द्वारा नहीं रोके जाने के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने इस मुद्दे पर कभी पंजाब सरकार से बात नहीं की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके और हरियाणा के मुख्यमंत्री के बीच कोई संपर्क नहीं हुआ, हालांकि पंजाब के डीजीपी लगातार हरियाणा के डीजीपी के साथ संपर्क में रहे। पंजाब पुलिस की ओर से खुफिया जानकारी हरियाणा के साथ सांझी की गई है।

मुख्यमंत्री के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा, मुख्यमंत्री के सलाहकार बीआईएस चाहल, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रमुख सचिव सुरेश कुमार, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनदीप सिंह संधू, डीजीपी सुरेश अरोड़ा, डीजीपी इंटेलिजेंस दिनकर गुप्ता, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री तेजवीर सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष मुख्य सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान सुनील जाखड़, पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन लाल सिंह और विधायक गुरमीत सिंह सोढी उपस्थित थे।

सोमवार के लिए भी कड़ी तैयारियां

Punjab CM captain amarinder singh on Panchkula Incident
Punjab CM Captain Amarinder Singh - फोटो : फाइल फोटो
सोमवार के लिए भी कड़ी तैयारियां
सोमवार के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र व सूबे के सरकारी कार्यालय में सुरक्षा प्रबंध मजबूत कर दिए गए हैं। रेलवे की जायदाद, अन्य महत्वपूर्ण इमारतों और सार्वजनिक जायदाद की सुरक्षा के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं।

देहाती इलाकों में बिजली ग्रिड, देहाती सेवा केंद्रों और देहाती सेहत केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सूबे के डेरों के बाहर सुरक्षा प्रबंध मजबूत बनाए गए हैं। डेरा श्रद्धालुओं को नाम चर्चा घरों में इकठ्ठा होने की आज्ञा नहीं दी जाएगी। नाजुक क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और गश्त बढ़ाई गई है।

सूबे के नाम चर्चा घरों से मिले हथियार
कैप्टन ने बताया कि पुलिस आधिकारियों ने सूबे में डेरे के 98 नाम चर्चा घरों का दौरा किया है और लाठियों, पाइपों, राडों, कुल्हाड़ियों और पेट्रोल बम बरामद किए गए। सूबे में अमन-शांति को किसी भी कीमत पर भंग न होने देने का भरोसा दिलाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक वह सूबे के मुखी हैं, तब तक वह अमन-चैन को यकीनी बनाने की निगरानी निजी तौर पर करेंगे।
 

पंचकूला हिंसा में मारे गए पंजाब के लोग

Punjab CM captain amarinder singh on Panchkula Incident
Ram Rahim Verdict
पंचकूला हिंसा में मारे गए पंजाब के लोग
- हरि सिंह गांव बंगी नहल सिंह थाना तलवंडी साबो बठिंडा
- लवप्रीत सिंह (डेराप्रेमी नहीं) गांव थेड़ी मुक्तसर
- बुग्घी गांव फकरसर खेड़ी थाना मलोट मुक्तसर
- गुरपाल सिंह गांव गर्गा तहसील पातड़ां पटियाला
- अमन गांव टाहलीवाला अरनियावाला फाजिल्का
- जगरूप सिंह गांव बडबर बरनाला
- उग्र सेन गांव दड़िया संगरूर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed