{"_id":"6137a8ce8ebc3e5fa21d47e3","slug":"punjab-cm-capt-amarinder-singh-will-prepare-food-for-olympic-medal-winning-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह बनेंगे शेफ, ओलंपिक पदक विजेताओं को खिलाएंगे अपने हाथ का लजीज खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: कैप्टन अमरिंदर सिंह बनेंगे शेफ, ओलंपिक पदक विजेताओं को खिलाएंगे अपने हाथ का लजीज खाना
Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:38 PM IST
सार
बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह एकदम नए अवतार में दिखेंगे। वह अपने हाथ से लजीज व्यंजन बना टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को खिलाएंगे। अमरिंदर सिंह पुलाव, भेड़ का मीट, चिकन, आलू और जर्दा चावल समेत कई अन्य पारंपरिक व्यंजनों को तैयार करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आखिरकार पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के पदक विजेता ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए शेफ की ड्रेस पहन ही ली। पटियाला के पारंपरिक व्यंजनों से लेकर पुलाव, भेड़ का मीट, चिकन, आलू और जर्दा चावल (मीठे पुलाव) तक सभी व्यंजन बुधवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह खुद तैयार करेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों (और देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले हरियाणा के नीरज चोपड़ा) से किए वादे के मुताबिक कैप्टन अपने हाथ से खाना बनाकर बुधवार रात को सभी खिलाड़ियों को भोज देंगे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने मंगलवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
बहुत कम लोग जानते हैं कि कैप्टन एक ओर जहां सियासत के धुरंधर हैं, वहीं उनकी पाक-कला का कोई सानी नहीं है। उनके हाथ का बना देसी घी में मसालेदार मटन जिसने भी खाया, वह उनका मुरीद हो गया। खास बात यह भी है कि कैप्टन खाना बनाने के जितने शौकीन हैं, उतना ही उन्हें दोस्तों को अपने हाथ से बनाए व्यंजन खिलाने में भी आनंद आता है। उनके बारे में प्रसिद्ध है कि जब भी फुर्सत के क्षण मिलते हैं, वह अपने घर की रसोई में कोई न कोई खास और लजीज व्यंजन बनाकर खुद भी खाते हैं और परिवार के सदस्यों को भी खिलाते हैं।
विज्ञापन
ये होगा मेनू
बुधवार को पंजाब के ओलंपिक खिलाड़ियों के लिए कैप्टन ने जो मेनू तैयार किया है, उसमें ज्यादातर ऐसे व्यंजन हैं, जिन्हें वे अक्सर खुद ही बनाते हैं। इनमें चिकन, भेड़ का मीट, पुलाव के अलावा एक खास मीठा व्यंजन जर्दा पुलाव भी शामिल होगा। यहां बता दें कि मुस्लिम समुदाय की शादियों और अन्य समारोहों में, केसर व जाफरान युक्त जर्दा पुलाव का खास महत्व है। यह व्यंजन सभी सूखे मेवों के साथ तैयार होता है। वैसे भी, कैप्टन खिलाड़ियों के लिए जो भी व्यंजन बनाने वाले हैं, वह सभी देसी घी में ही बने होंगे।