फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh on Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोरः अमरिंदर सिंह बोले- भारत की भावना धार्मिक, पाकिस्तान की फूट डालने वाली

Sat, 16 Mar 2019 06:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh on Kartarpur Corridor
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि करतारपुर को लेकर भारत का एजेंडा धार्मिक है। लेकिन पाकिस्तान का एजेंडा पूरी तरह से खतरनाक है। जब उनके प्रधानमंत्री शांति की बात करते हैं तब उन्हीं के आर्मी चीफ षड़यंत्र रच रहे हैं। हाल ही के महीनों में पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल ने उनके वास्तविक इरादे को जाहिर कर दिया।

विज्ञापन

  बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अमृतसर के अटारी सीमा पर आधिकारिक बैठक हो चुकी है। इस दौरान भारत ने रोजाना 5000 श्रद्धालुओं के प्रवेश की मांग रखी थी। वहीं विशेष मौके पर 15000 श्रद्धालुओं के प्रवेश का प्रस्ताव रखा। जबकि पाकिस्तान केवल 500 सिख तीर्थ यात्रियों के प्रवेश की बात कह रहा है और यह यात्री 15 जत्थे में रवाना होंगे। वहीं पैदल यात्रा करने से भी मना कर रहा है। बैठक के दौरान यह पता चला है कि पाकिस्तान ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने यह जमीन गुरुद्वारा को वापस करने की मजबूत मांग रखी। वहीं भारत ने गुरुद्वारा को अपनी कानूनी संपत्ति से वंचित किए जाने का पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध किया। बता दें कि यह पवित्र गुरुद्वारा महाराजा रणजीत सिंह जी और अन्य सिख श्रद्धालुओं द्वारा दान की गई जमीन पर निर्मित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed