फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann will hoist National flag in Ludhiana

स्वतंत्रता दिवस: सीएम भगवंत मान लुधियाना में करेंगे ध्वजारोहण, मोहल्ला क्लीनिक की देंगे सौगात

Mon, 15 Aug 2022 03:39 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Aug 2022 03:39 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को लुधियाना में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद सीएम भगवंत मान चांद सिनेमा के पास मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann will hoist National flag in Ludhiana
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

76वें स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लुधियाना में सोमवार को ध्वजारोहण करेंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। देर रात को एडीजीपी प्रमोद बान ने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा सहित तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। सीएम सोमवार को मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन


वहीं रविवार को एआईजी हरमीत सिंह हुंदल भी गुरु नानक स्टेडियम पहुंचे। जहां उन्होंने सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि चार लेयर में समारोह की सुरक्षा की जा रही है। इस चार लेयर में पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारी और स्पेशल कमांडो तैनात रहेंगे। इसके अलावा शहर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। शहर के एंट्री प्वाइंट सील कर दिए गए हैं और हर आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखी जा रही है और उन्हें चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
राजस्तरीय समारोह की सुरक्षा में पुलिस के करीब 4000 जवानों की तैनाती कमिश्नरेट इलाके में की गई है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों व धार्मिक स्थलों के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। इसके अलावा पीएयू में सीएम भगवंत मान के चौपर के उतरने के लिए हेलीपैड बनाया गया है। यहां पर भी सुरक्षा इंतजाम कड़े हैं। इसके अलावा ड्रोन के जरिए भी समारोह स्थल की निगरानी रखी जाएगी। आजादी समारोह खत्म होने के बाद सीएम भगवंत मान चांद सिनेमा के पास मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भगवंत मान रविवार शाम को ही लुधियाना पहुंचे हैं। वहां पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्क प्लाजा होटल से सोमवार सुबह सीएम का काफिला निकलेगा और फिरोजपुर रोड से भारत नगर चौक और श्री दुर्गा माता मंदिर के आगे से होकर स्टेडियम पहुंचेगा। इसके अलावा प्रशासन की तरफ से एक रूट और भी बनाया गया है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह समय पर ही तय किया जाएगा कि सीएम किस रूट से स्टेडियम जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed