फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann visit delhi

दिल्ली दौरे पर भगवंत मान: केजरीवाल के साथ किया स्कूल का भ्रमण, तारीफ में बोले-यहां शिक्षा का लेवल काफी ऊंचा

Mon, 25 Apr 2022 12:22 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 12:22 PM IST
सार

पहले दिन स्कूल का दौरा करने के बाद सीएम भगवंत मान ने कहा कि यह अगले स्तर की शिक्षा है। कुछ ऐसा जिसके बारे में बड़े स्कूल सोच भी नहीं सकते, उसे सरकारी स्कूलों ने लागू कर दिया है। डिजिटल शिक्षा हो रही है। बड़ी कंपनियों का सहयोग है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann visit delhi
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के साथ किया स्कूल का दौरा। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ कालकाजी के डॉ. बीआर अंबेडकर स्कूल ऑफ स्पेशलाइज्ड एक्सीलेंस का दौरा किया। स्कूल का दौरा करने के बाद मान ने कहा कि यह अगले स्तर की शिक्षा है। कुछ ऐसा जिसके बारे में बड़े स्कूल सोच भी नहीं सकते, उसे सरकारी स्कूलों ने लागू कर दिया है।

विज्ञापन


डिजिटल शिक्षा हो रही है। बड़ी कंपनियों का सहयोग है। मैंने अमेरिका-कनाडा में ऐसे स्कूल देखे हैं लेकिन भारत में नहीं। मान ने कहा कि मैंने यहां कई छात्रों से बात की कि वे पहले कहां पढ़ते थे। उन्होंने यहां दाखिला लेने के लिए बड़े निजी स्कूलों को छोड़ दिया। उनका कहना है कि यहां सुविधाएं ज्यादा हैं। इन छात्रों के पास नए विचार हैं... यह शानदार है। मान ने कहा कि पूरे देश में दिल्ली की शिक्षा क्रांति की चर्चा होती है। हम पंजाब के सरकारी स्कूलों को भी ऐसा मॉडल बनाएंगे जहां अमीर-गरीब के बच्चे एक बेंच पर पढ़ सकेंगे। इसी तरह एक दूसरे से सीख ले कर देश आगे बढ़ेगा। इस दौरान पंजाब के शिक्षा मंत्री मीत हेयर, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद राघव चड्ढा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

‘पंजाब में वही मॉडल दिखेगा, जहां अमीर-गरीब को एक साथ मिले शिक्षा’
भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में वही मॉडल दिखेगा, जहां अमीर-गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल में शिक्षा की बारीकियों को समझ लिया गया है, जल्द ही इसकी झलक पंजाब में दिखाई देगी। अब मंगलवार को मुख्यमंत्री मान दिल्ली के अस्पतालों का दौरा कर दोनों सरकारों के बीच स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण समझौते करेंगे।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के मंत्रियों और दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल को समझने और राज्य में इसे दोहराने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य संस्थानों और स्कूलों का दौरा किया गया है। 


मान ने कहा कि शिक्षा प्रणाली में क्रांति की चर्चा पूरे देश में होती है। हम पंजाब में उसी मॉडल को दोहराएंगे जहां अमीर और गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को एक साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। देश एक-दूसरे से सीखकर इस तरह प्रगति करेगा। इस दौरान उनके साथ आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह देश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

अधिकारियों ने लिया इनपुट
दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ गए शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली के अधिकारियों से महत्वपूर्ण इनपुट लिया। विभाग के कुछ अधिकारियों ने बताया कि दौरे के अंतिम दिन शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर दोनों सरकारों के बीच महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed