{"_id":"62f373efcac42a5e4c22c7e5","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-convenes-high-level-meeting-regarding-lumpy-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lumpy Virus: पंजाब सीएम भगवंत मान ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, तीन सदस्यीय समन्वय समिति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lumpy Virus: पंजाब सीएम भगवंत मान ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, तीन सदस्यीय समन्वय समिति बनाई
Wed, 10 Aug 2022 02:31 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Aug 2022 02:31 PM IST
सार
सरकार ने लंपी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। पंजाब की सीमाओं पर दूसरे राज्यों से मवेशियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अगले आदेश तक प्रदेश में पशु मेले भी नहीं लगेंगे।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब में लंपी स्किन रोग तेजी से फैल रहा है। भगवंत मान सरकार भी इस मामले में बेहद सतर्क है। सीएम मान ने लंपी रोग को लेकर बुधवार दोपहर तीन बजे एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री मान ने समन्वय समिति बनाई है। समिति में तीन कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा, कुलदीप धालीवाल और लालजीत भुल्लर को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सरकार ने लंपी को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। पंजाब की सीमाओं पर दूसरे राज्यों से मवेशियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। अगले आदेश तक प्रदेश में पशु मेले भी नहीं लगेंगे। मान सरकार ने गुजरात से दवा मंगवाई थी और आवश्यकता के अनुसार और मंगवाई जा रही है।
विज्ञापन
सरकार ने लोगों से अपील की है कि झुंड में जानवरों को न रखें। जानवरों को बांधने वाले स्थान को साफ-स्वच्छ रखें। सीएम मान ने हर जिले के डीसी को गांव-गांव जांच करने का आदेश दिया। शहरों और गांवों में फॉगिंग भी की जाएगी। लंपी संक्रमण को लेकर पंजाब सरकार केंद्र के संपर्क में है।
विज्ञापन