{"_id":"58ca74944f1c1b194132a7e0","slug":"punjab-chief-minister-captain-amrinder-singh-transfered-12-ias-officers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री का पद संभालते कैप्टन ने किया बड़ा फेरबदल, 12 IAS अफसर इधर से उधर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री का पद संभालते कैप्टन ने किया बड़ा फेरबदल, 12 IAS अफसर इधर से उधर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 17 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री का पद संभालते ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर डाला। उन्होंने 12 आइएएस अफसरों के तुरंत प्रभाव से तबादले कर दिए। वर्तमान मुख्य सचिव सर्वेश कौशल को हटाकर करन अवतार सिंह को मुख्य सचिव नियुक्त किया। वे 1984 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं और आजकल पंजाब सरकार में एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पद पर कार्य कर रहे थे।
अब वे चीफ सेक्रेटरी पद पर रहते हुए कार्मिक, प्रशासन व विजिलेंस के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे। सर्वेश कौशल को महात्मा गांधी स्टेट इंस्टिच्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन का विशेष सचिव व महानिदेशक नियुक्त किया गया है। उनका डेढ़ साल का कार्यकाल बाकी है। वह अब केंद्र में डेपुटेशन पर जा सकते हैं।

ये 12 आईएस इधर से उधर किए गए
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
आईएएस हिम्मत सिंह शेरगिल को बागवानी विभाग का विशेष मुख्य सचिव, अतिरिक्त प्रभार वन एवं वन्य जीव विभाग के विशेष प्रिंसिपल सेक्रेटरी का अतिरिक्त प्रभार प्रभार सौंपा गया है।
आईएएस कर्णबीर सिंह को राजस्व व पुनर्वास विभाग का विशेष मुख्य सचिव बनाने के साथ-साथ सिंचाई विभाग के विशेष मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आईएएस निर्मलजीत सिंह कलसी गृह मामलों व न्याय, कृषि व जन शिकायतों का अतिरिक्त मुख्य सचिव होगें।
आईएएस सतीश चंद्रा को वित्त विभाग और पेंशन व पेंशनर कल्याण विंग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। आईएएस एसके संधू को सामाजिक सुरक्षा व महिला व बाल विकास विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव व आईएएस अनुराग अग्रवाल को वित्त आयुक्त (टैक्सेशन) बनाया गया है।
राजी पी. श्रीवास्तव को महात्मा गांधी राज संस्थान का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। आईएएस तेजवीर सिंह को मुख्यमंत्री का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी का पद सौंपा गया है।