{"_id":"59be37d34f1c1b2d688b4fbd","slug":"punjab-captain-amarinder-singh-government-6-moth-term","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के रिपोर्ट कार्ड में कैप्टन सरकार फेल लेकिन सिद्धू पास, जानिए कैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के रिपोर्ट कार्ड में कैप्टन सरकार फेल लेकिन सिद्धू पास, जानिए कैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब भाजपा ने सूबे की कैप्टन सरकार के छह माह का कार्यकाल पूरा होने पर शनिवार को एक रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए सरकार को हर मुद्दे पर फेल करार देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके आठ मंत्रियों को भी नाकाम बताया, लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर कुछ नहीं कहा। इस संबंध में जब भाजपा नेताओं से यह पूछा गया कि क्या सिद्धू को पास कर दिया, नेताओं ने मंद-मंद मुस्कुराते हुए कोई भी जवाब देने से इंकार कर दिया।
शनिवार को बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में कैप्टन सरकार के छह माह के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए प्रदेश भाजपा से सचिव विनीत जोशी और प्रदेश उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि पूर्ण कर्जा माफी, एक माह में नशे का खात्मा, घर-घर नौकरी और नौकरी मिलने तक 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, स्मार्टफोन, बुजुर्गों को 1500 रुपये पेंशन का वादा करके चुनाव जीतने वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार छह महीने के अपने कार्यकाल के दौरान किसी भी वायदे पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि इन 180 दिनों के राज्य में किसान, खेत मजदूर, युवा, दलित, शहरी, ग्रामीण, महिला, बुजुर्ग सभी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।

पंजाब भाजपा के सचिव विनीत जोशी और उपाध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल
- फोटो : File Photo
उन्होंने कहा कि असलियत यह है कि कैप्टन के छह माह धोखे, विश्वासघात, उम्मीदें तोड़ने वाले रहे हैं। इन 180 दिनों में कैप्टन और उनके मंत्रियों ने अगर कुछ किया है तो वह पंजाब को लूटने, अपने विरोधियों को पीटने, राजनीतिक बदलाखोरी, दलितों पर अत्याचार, गैंगवार, लूटपाट, बिजली कटों, धरने-प्रदर्शन, महिलाओं पर अत्याचार, बेअदबी, सिंचाई विभाग की गलती से हजारों एकड़ खेतों में बाढ़, संसदीय मर्यादाओं को तार-तार करने का किया है।
किसानों की हालत पर टिप्पणी करते हुए जोशी ने कहा कि किसान कैप्टन से बुरी तरह निराश हो चुके हैं। कैप्टन राज के पहले माह में जहां दो दिन में एक किसान आत्महत्या कर रहा था, अब 6 माह गुजरने के बाद एक दिन में दो किसान आत्महत्या कर रहे हैं। कैप्टन सरकार के 180 दिनों में 237 किसान आत्महत्या कर चुके हैं। तहसील अजनाला के गांव तेड़ाकलां के किसान मेजर सिंह ने अपने सुसाइड नोट में कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराकर सब स्पष्ट कर दिया है।
विनीत जोशी ने कैप्टन के आठ मंत्रियों- मनप्रीत सिंह बादल, राणा गुरजीत सिंह, अरुणा चौधरी, साधू सिंह धर्मसोत, चरणजीत सिंह चन्नी, ब्रह्म मोहिंदरा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और रजिया सुलताना को भी उनके छह माह के कामकाज के आधार पर फेल करार दिया। यह पूछे जाने पर कि सिद्धू के प्रति भाजपा के नरम रुख का क्या कारण है? भाजपा नेता चुप्पी साधे रहे और उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब न देते हुए इतना ही कहा कि वे अभी कैप्टन सरकार की और नाकामियों को भी उजागर करेंगे।