फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget News: Political reaction on Punjab government budget 2021-22

पंजाब बजट : सरकार के मंत्रियों ने सराहा तो विपक्ष ने बताया लालीपॉप, पढ़ें- बजट पर किस नेता ने क्या दी प्रतिक्रिया

Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 08 Mar 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Punjab Budget News: Political reaction on Punjab government budget 2021-22
पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल।

पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने सोमवार को अपना अंतिम बजट पेश किया। सरकार के इस बजट को जहां सत्ता पक्ष के नेताओं ने सराहा तो वहीं विपक्ष ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। कैप्टन के मंत्रियों ने बजट को लोक हितैषी और दूरदर्शी बताया तो वहीं विपक्ष ने इसे महज लालीपॉप  करार दिया। पंजाब के बजट पर पढ़ें राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री चुनावी साल में लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर

शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनावी साल में पंजाब के लोगों को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उनकी यह कोशिश बेकार है। उनकी सरकार के अभी तक के किए गए वादों के पूरे नहीं होने का खेल अब जनता समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि लोगों से किए वादों को लागू करने का समय बीत चुका है। कांग्रेस पार्टी ने पुराने वादों और योजनाओं के नवीनीकरण द्वारा आज अपने बजट में छल कपट का सहारा लेने की कोशिश की है। 
विज्ञापन


हर बजट में सरकार झूठ बोलती रही : डॉ. चीमा
पंजाब सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री एवं अकाली दल के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि हर बार बजट में झूठ बोला जाता रहा है और इस बार के बजट में पहले से ज्यादा झूठ बोला गया है। उन्होंने कहा कि पहले बजट में सरकार ने झूठ का रिकॉर्ड तोड़ था। उन्होंने कहा कि पहले 90 हजार करोड़ रुपये के कर्जमाफी की बात कही गई थी और इस बार के बजट में 1100 करोड़ रुपये के कर्जमाफी की बात कही गई है। चीमा ने कहा कि 51 हजार रुपये शगुन स्कीम का एलान अब किया गया है। बीते चार वर्ष में जिन जरूरतमंदों ने अपनी लड़कियों की शादी की है, उन्हें 51 हजार रुपये शगुन कैसे मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब को गिरवी रखने पर तुले हैं कैप्टन : अश्वनी शर्मा

पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पंजाब सरकार के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कैप्टन पंजाब को गिरवी रखने पर तुले हैं।  बजट कैप्टन सरकार की पिछले चार वर्षों की सभी विफलताओं पर पर्दा डालने के अलावा कुछ नहीं है। कांग्रेस सरकार का बजट न केवल किसान और युवा विरोधी है, बल्कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के कारण भारी नुकसान उठाने वाले पंजाब के औद्योगिक और व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत निराशाजनक है। 

चुनावी लालीपॉप है बजट : वसीम राजा 
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वसीम राजा ने कहा कि पंजाब सरकार का बजट चुनावी लालीपॉप है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब की जनता से 2017 के चुनाव में किए वादों में से एक भी को पूरा नहीं किया। सरकार का आखिरी बजट है, जिसमें पंजाब की जनता को सरकार लालीपॉप दे रही है। जनता अब कैप्टन सरकार की बातों में आने वाली नहीं हैं।

कैप्टन सरकार ने पेश किया दिशाहीन बजट: कालिया
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि कैप्टन सरकार का यह अंतिम बजट है। बजट यह दर्शाता है कि कांग्रेस सरकार अपने पांच साल के कार्यकाल में वादों को पूरा करने में पूरी तरह से विफल रही है। कालिया ने कहा कि यह दिशाहीन बजट है, जोकि पंजाब के विकास के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। राज्य की जनता की जरूरतों के मुताबिक बजट पेश नहीं किया गया। 

पंजाब को प्रशांत किशोर का नहीं, पंजाबियों का बजट चाहिए : आप

आम आदमी पार्टी ने पंजाब सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पंजाब को प्रशांत किशोर का नहीं पंजाबियों का बजट चाहिए। सोमवार को आप नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने बजट पर कहा कि पहले पंजाब सरकार का बजट पांच तारीख को सदन में पेश किया जाना था लेकिन प्रशांत किशोर के कहने पर बजट की तारीख बढ़ाई गई और इसे आठ तारीख को पेश किया गया। इस बजट को कैप्टन सरकार के वित्त मंत्री ने नहीं, प्रशांत किशोर ने बनाया है।

इन्होंने बजट को सराहा

लोगों को बड़ी राहत देने वाला बजट : कम्बोज
पंजाब सरकार का बजट हर वर्ग को बड़ी राहत और राज्य को ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाला है। पंजाब सरकार की प्रशंसा करते हुए राजपुरा से विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में हमारे वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने जो बजट पेश किया है, उससे पंजाब के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। बजट में राज्य के किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यापारियों और बेरोजगारों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
   
जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा बजट : परनीत कौर
पटियाला की सांसद परनीत कौर ने पंजाब के बजट को लोक हितैषी और दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरेगा। महिलाओं व किसानों पर केंद्रित बजट बहुत ही सराहनीय है। पंजाब की ज्यादातर आबादी गांवों में बसती है और खेती से जुड़ी है। महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा सराहनीय है। 

पंजाब का बजट गरीब हितैषी : धर्मसोत

पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने बजट को प्रगतिशील, अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग समर्थक बताया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा और सभी क्षेत्रों में प्रगति के लिए एक नया रास्ता खोलेगा। 

राज्य के औद्योगिक विकास में और तेजी लाएगा बजट : सुंदर शाम अरोड़ा
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने उम्मीद जताई है कि पंजाब सरकार की तरफ से पेश बजट राज्य के औद्योगिक विकास को और बढ़ावा देगा। मंत्री ने कहा कि औद्योगिक और व्यापार विकास नीति 2017 (आईबीडीपी -2017) ने व्यापार को प्रफुल्लित करने के लिए निवेश अनुकूल माहौल सृजन किया है। इस प्रगतिशील नीति के चलते राज्य को 1,726 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जिसके अंतर्गत पिछले चार सालों में लगभग 71,262 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश हुए और करीब 2.7 लाख रोजगार के मौके पैदा किए गए। 

बजट महिलाओं के सशक्तीकरण में लाभप्रद : अरुणा 
सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री अरुणा चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पेश बजट को महिला-समर्थक करार देते हुए कहा कि यह राज्य की महिलाओं के सशक्तीकरण में सहायक होगा। चौधरी ने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं और विधवाओं को अब 1500 रुपये की दोगुनी वित्तीय सहायता दी जाएगी। कैप्टन सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के अधीन आने वाले सभी योग्य लाभार्थियों को 1500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रति महीना देने का अपना वादा पूरा किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed