फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab board changed the formula to clear 10th class exam, exam pattern

पंजाब बोर्डः 10वीं पास करने का फार्मूला बदला, अब बोर्ड कक्षाओं में अंग्रेजी का भी प्रैक्टिकल

Thu, 09 Jan 2020 08:34 PM IST
ajay kumar अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Jan 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
Punjab board changed the formula to clear 10th class exam, exam pattern
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डेटशीट में बदलाव के बाद अब दसवीं कक्षा के पास फार्मूले में भी बदलाव कर दिया है। बोर्ड ने बदलाव सीबीएसई की तर्ज पर किया है और यह बदलाव 2019-20 से लागू कर दिया जाएगा। पीएसईबी के सचिव मोहम्मद तैय्यब ने बताया कि समूह सरकारी, एफिलिएटेड व एसोसिएट स्कूलों के विद्यार्थियों पर यह लागू होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए पास फार्मूला के मुताबिक अब विद्यार्थी को उसी समय पास घोषित किया जाएगा, जब विद्यार्थी प्रत्येक विषय की लिखित व प्रैक्टिकल परीक्षा व सीसीई में कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करेगा। इसके साथ ही यह शर्त भी होगी कि लिखित व प्रैक्टिकल परीक्षा में अलग से कम से कम बीस फीसदी अंक भी उसके जरूर होने चाहिए।
विज्ञापन


इसके साथ ही पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा में भी इसे लागू किया जाएगा। पांचवीं, आठवीं व मैट्रिक श्रेणियों में संशोधित स्कीम ऑफ स्टडीज व सब्जेक्टवाइज अंक बांट संबंधी जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में करीब साढ़े तीन लाख छात्र परीक्षा देते हैं। वहीं, सर्व शिक्षा अभियान लागू होने के बाद पहली बार होने जा रही पांचवीं और आठवीं की परीक्षा में उम्मीद है कि डेढ़ से दो लाख छात्र परीक्षा देंगे।

अब बोर्ड कक्षाओं में अंग्रेजी का भी प्रैक्टिकल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) 2019-20 से परीक्षा में पहली बार आठवीं, दसवीं और 12वीं कक्षा में अंग्रेजी विषय की प्रयोगिक परीक्षा। विद्यार्थियों को इस संबंधी तैयारी करवाई जा चुकी है। बोर्ड के वाइस चेयरमैन बलदेव सचदेवा ने बताया कि आठवीं, दसवीं और बारहवीं श्रेणी की परीक्षा में अंग्रेजी विषय का प्रैक्टिकल लिस्निंग एंड स्पीकिंग स्किल ट्रेनिंग के रूप में लिया जाएगा। 

साथ ही हर टेस्ट का अंदरूनी मूल्यांकन 10 अंकों में से किया जाएगा। बारहवीं व दसवीं श्रेणी का मूल्यांकन सीसीई मॉड्यूल के तहत किया जाएगा जबकि आठवीं में प्रैक्टिकल के अंक सीसीई मॉड्यूल में अलग होंगे। इसका सारा विवरण बोर्ड वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है। बता दें कि दो साल पहले जब बोर्ड ने दसवीं की परीक्षा ली थी, उस समय हर चौथा विद्यार्थी अंग्रेजी में फेल था। इसे देखते हुए बोर्ड ने इस दिशा में कार्रवाई की है।

परीक्षा की तैयारी संबंधी स्पेशल ऑडियो क्लिप भी तैयार किए
बोर्ड के वाइस चेयरमैन ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके लिए लिसनिंग एंड स्पीकिंग टेस्टिंग की प्रैक्टिस शीटों का ऑडियो क्लिप बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विद्यार्थियों के स्पीकिंग टेस्ट के लिए उन्हें 10 प्रश्नों में एक प्रैक्टिस शीट दी जाएगी। ऑडियो क्लिप सुनने के बाद विद्यार्थियों को शीट पर पूछे 10 प्रश्नों में से छह के उत्तर सही लिखने होंगे। वहीं लिस्निंग टेस्ट की प्रैक्टिस शीट में तस्वीर व क्यू शब्द देकर विद्यार्थी कम से कम चार वाक्य अंग्रेजी में बोलेंगे। हर प्रश्न का एक अंक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed