{"_id":"626ab1295998680597331c2b","slug":"punjab-bjp-state-president-ashwani-sharma-targeted-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का बड़ा हमला: प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले- पंजाब में कठपुतली सरकार चल रही, दिल्ली से हो रहा कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का बड़ा हमला: प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा बोले- पंजाब में कठपुतली सरकार चल रही, दिल्ली से हो रहा कामकाज
Thu, 28 Apr 2022 08:56 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 28 Apr 2022 08:56 PM IST
सार
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जोड़ी पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में अधिक समय बिता रही है।
विज्ञापन
भाजपा ने आप पर साधा निशाना।
- फोटो : @BJP4Punjab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पार्टी मुख्यालय में कहा कि सूबे में आम आदमी पार्टी की सरकार कठपुतली सरकार है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में भगवंत मान को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि अपनी कठपुतली बनाकर दिल्ली से शासन चला रहे हैं। केजरीवाल द्वारा पंजाब को हाईजैक करके भगवंत मान को सचमुच हंसी का पात्र बना दिया गया है।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा ने इस बात पर अफसोस जताते हुए कि पंजाब के चुनावी इतिहास में राज्य कभी भी किसी अन्य राज्य के मुख्यमंत्री के अधीन नहीं हुआ। राज्य में राजनीतिक दल और नौकरशाह ही शासन करते आए हैं और वो इसमें सक्षम हैं। पंजाब की नौकरशाही और आम आदमी पार्टी द्वारा चुने गए विधायक और मंत्रियों के लिए इतना अपमानजनक है कि दिल्ली के साथ ज्ञान समझौते पर हस्ताक्षर किए जा रहे हैं। शर्मा ने कहा कि इससे पूरे राज्य में प्रशासनिक कर्मचारियों का मनोबल टूट जाएगा। यदि नेता प्रशासनिक कर्मचारियों को उचित सम्मान नहीं देते हैं तो राज्य कुशलतापूर्वक से नहीं चलते हैं।
विज्ञापन
‘हिमाचल में ज्यादा समय बिता रहे मान’
अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जोड़ी पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में अधिक समय बिता रही है। पंजाब के प्रमुख मुद्दों को पंजाब सरकार द्वारा कोई प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। पंजाब के बारे में भाजपा बहुत चिंतित है क्योंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है। इसके विकास के लिए भाजपा के पास विस्तृत प्लान है।
विज्ञापन