फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab bjp president, chandigarh bjp president, bjp state president, bjp, punjab, chandigarh

पंजाब के बाद चंडीगढ़ को मिलेगा नया अध्यक्ष, 4 नामों पर मंथन

Sat, 09 Apr 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 09 Apr 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
punjab bjp president, chandigarh bjp president, bjp state president, bjp, punjab, chandigarh
चंडीगढ़ भाजपा - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब के बाद अब चंडीगढ़ को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए चार नाम प्रस्तावित हैं, जिन पर मंथन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह तक चंडीगढ़ के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी नए अध्यक्ष के लिए सतिंदर सिंह, राजेश गुप्ता, सौरभ जोशी और देवेश मोदगिल के नाम पर मंथन कर चुकी है। नए अध्यक्ष की घोषणा इनमें से ही किसी के नाम पर हो सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले रविवार को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी तो कयास लगाए जा रहे थे इस साल होने वाले नगर निगम चुनाव तक वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन का कार्यकाल रहेगा। लेकिन भाजपा हाईकमान शहर के नेताओं के बीच भारी गुटबाजी के कारण टंडन का कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहती है। पार्टी प्रभारी प्रभात झा ने चंडीगढ़ के नए अध्यक्ष और यहां की रणनीति की जानकारी अपनी राय के साथ पार्टी को दी है। मालूम हो कि झा पंजाब भाजपा के भी प्रभारी हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा ने जिन पांच प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है, उनमें पंजाब से विजय सांपला, यूपी से केशव प्रसाद मौर्य, कनार्टक से बीएस येदियुरप्पा, तेलंगाना से डॉ. के लक्ष्मण और अरुणाचल से तापिर गाओ के नाम शामिल हैं। नवनियुक्त राज्यों के पार्टी अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही शहर में भाजपा की राजनीति भी तेज हो गई है। पार्टी के स्थानीय नेताओं ने दिल्ली संपर्क करने शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खेर सतिंदर या जोशी को बनाना चाहती हैं अध्यक्ष
पार्टी के नए अध्यक्ष के तौर पर सांसद किरण खेर ने सतिंदर सिंह और सौरभ जोशी का नाम दिया है। जबकि पूर्व सांसद सत्यपाल जैन ने सीनियर डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल का नाम दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने सतिंदर सिंह का नाम दिया है। जबकि भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने राजेश गुप्ता और आशा जसवाल का नाम दिया है। हाईकमान 50 साल से कम आयु के किसी नेता को अध्यक्ष बनाना चाहता है।

क्यों अहम है नया अध्यक्ष
इस साल के अंत में नगर निगम चुनाव हैं इसलिए नए प्रदेश अध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण हो गया है। नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण में नए अध्यक्ष की अहम भूमिका रहती है। जो भी अध्यक्ष बनेगा वह अपने करीबियों को टिकट देगा।


टंडन को तीसरी बार नहीं बनाया जा सकता है अध्यक्ष
संजय टंडन का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो चुका है। संविधान के अनुसार टंडन तीसरी बार अध्यक्ष नहीं सकते हैं। वह पिछले छह साल से अध्यक्ष हैं। इससे पहले मेयर चुनाव से पहले ही नए अध्यक्ष का चुनाव होने की उम्मीद थी। लेकिन गुटबाजी के कारण इसे मेयर चुनाव जीतने तक टाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed