{"_id":"5732e3cc4f1c1ba95a91a317","slug":"punjab-bjp-prabhat-jha-punjab-assembly-election-punjab-politics-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब भाजपा की दिशा बदलनी तय, बदल सकते हैं मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब भाजपा की दिशा बदलनी तय, बदल सकते हैं मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 May 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
प्रभात झा बीजेपी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में पंजाब भाजपा की दिशा प्रदेश प्रभारी प्रभात झा तय करेंगे। झा जल्द चंडीगढ़ में पंजाब केनेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसमें कई अहम मुद्दों पर मंथन किया जाएगा। झा को पहले 11 मई को आना था, फिर 13 का दौरा तय हुआ था। लेकिन 13 मई को लोकसभा और राज्यसभा में व्हिप जारी होने के कारण वह भी टल गया है। फिर भी उनका जल्द चंडीगढ़ आना तय है।
झा पंजाब के सभी पार्टी विधायकों केसाथ बैठक करेंगे। इसमें केंद्र सरकार द्वारा अपने स्तर पर कराए गए सर्वे को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही पिछले दिनों पंजाब सरकार ने भाजपा विधायकों के हलकों में जो सर्वे कराया है, उसकी रिपोर्ट पर भी मंथन किया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्रिमंडल में बदलाव से लेकर प्रदेश कार्यकारिणी के गटन पर चर्चा की जाएगी।
यह भी चर्चा है कि चारों मंत्रियों के इस्तीफे ले लिए जाएं और कुछ दिन बाद मंत्रिमंडल में बदलाव का एलान किया जाए। मंत्रिमंडल में एक या दो नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। वहीं, प्रदेश की नई टीम को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चुनाव से पहले ऐसी टीम गठित की जाए, जिससे सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिले। गुटबाजी पर लगाम लगे, ताकि वर्कर उत्साह केसाथ चुनाव में जाएं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी लगभग फाइनल कर ली गई है। पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 19 को आएंगे। उसके बाद नई कार्यकारिणी और मंत्रिमंडल में बदलाव का एलान कर दिया जाएगा।