{"_id":"63352985f9939f58582c5538","slug":"punjab-bjp-mlas-will-boycott-the-assembly-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे भाजपा विधायक, सरकार पर लगाया राज्यपाल को धोखे में रखने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे भाजपा विधायक, सरकार पर लगाया राज्यपाल को धोखे में रखने का आरोप
Thu, 29 Sep 2022 10:49 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 29 Sep 2022 10:49 AM IST
सार
अश्वनी शर्मा ने कहा कि सत्तारूढ़ आप ने पराली जलाने, माल और सेवा कर और बिजली के मुद्दों को सूचीबद्ध किया था लेकिन उन्होंने सदन में इसे नहीं उठाया। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर संविधान का उल्लंघन किया गया है।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के विधायक गुरुवार को विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे। राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाने के लिए भाजपा ने पंजाब सरकार की आलोचना की और कहा कि पार्टी के विधायक गुरुवार को सदन में शामिल नहीं होंगे, क्योंकि सत्तारूढ़ आप सरकार ने राज्यपाल को धोखा में रखा और ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा से भाग गए। पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह पार्टी के एक अन्य विधायक के साथ गुरुवार को सत्र में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
गौर हो कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। विधानसभा का सत्र आयोजित करने को लेकर राजभवन और आप सरकार के बीच कई दिनों तक चली खींचतान के बाद रविवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने इसके लिए अपनी मंजूरी देने के बाद सत्र बुलाया गया था।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा ने कहा कि सत्तारूढ़ आप ने पराली जलाने, माल और सेवा कर और बिजली के मुद्दों को सूचीबद्ध किया था लेकिन उन्होंने सदन में इसे नहीं उठाया। विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाकर संविधान का उल्लंघन किया गया है। विपक्ष कानून व्यवस्था, किसानों की दुर्दशा, अवैध बालू खनन और बारिश से हुई फसलों को नुकसान जैसे मुद्दों को उठाना चाहता है। उन्होंने कहा कि किसी ने आप से प्रस्ताव लाने को नहीं कहा।
विज्ञापन
अपने शगुन के लिए खुद ही शोर मचाते हैं भगवंत मान: अश्वनी शर्मा
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार का हाल शादी के भांडों जैसा है, जो अपने शगुन इकट्ठे करने के लिए खुद ही शोर मचाते हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान को झूठ बोलने की खुराक अरविंद केजरीवाल से मिली है। केजरीवाल से बड़ा झूठा आदमी देश में और कोई नहीं है, जो आदमी अपने बच्चों की शपथ लेकर चुनाव न लड़ने की बात कहने के बाद भी चुनाव लड़ा। फिर कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनूंगा और फिर मुख्यमंत्री भी बन गए। इसके बाद कहा कि सरकारी सुविधाएं नहीं लूंगा और फिर वो सब भी ले लीं। ऐसी सरकार पंजाब के मसलों को कैसे हल कर सकती है।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नामकरण पंजाब के महान वीर सपूत शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने पर अश्वनी शर्मा ने पंजाब तथा पंजाब वासियों की तरफ से पीएम का धन्यवाद किया। अश्वनी शर्मा ने प्रधानमंत्री की ओर से देश और पंजाब की जरूरतमंद जनता की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गरीब कल्याण अन्न योजना को और बढ़ाने पर आभार जताया।